GENERAL NEWS

ग्यारह हजार दीपों से झिलमिलाया बीकानेर का सूरसागर, अयोध्या जैसा नजारा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


भारतीय नववर्ष चैत्र प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर बीकानेर शहर का ऐतिहासिक सूरसागर परिसर बुधवार को ग्यारह हजार दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा। वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य दीपोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
दीपों की रोशनी से स्वास्तिक, ‘जय श्रीराम’ और ‘ओम’ की आकर्षक आकृतियां सजाई गईं, वहीं महाआरती और आतिशबाजी के साथ पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण कर सभी को हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
समिति के प्रवक्ता मनीष आचार्य ने बताया कि आयोजन की तैयारियां कई दिनों पहले शुरू कर दी गई थीं तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए घर-घर रुई वितरित कर महिलाओं व बच्चों को बत्तियां बनाने में शामिल किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!