भाजपा बीकानेर देहात ने मण्डल प्रभारियों की घोषणा, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात इकाई ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मण्डल प्रभारियों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां जारी की हैं।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी के अनुसार जारी सूची में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत मण्डलवार प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में बीछवाल से दिलीप सिंह राजपुरोहित, छतरगढ़ से महावीर सिंह चारण, दंतौर से सुरेन्द्र स्वामी, खाजूवाला से छेलू सिंह शेखावत तथा पूगल से चैन सिंह राजपुरोहित को दायित्व दिया गया है।

नोखा विधानसभा क्षेत्र में नोखा शहर से कोजूराम सारस्वत, नोखा देहात से भंवर जांगिड़, मुकाम से अशोक भारती, पांचू से कुम्भाराम सिद्ध तथा जांगलू से राजाराम ओझा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ शहर से महेंद्र संचेती, देहात से राजपाल सिंह शेखावत, बापेऊ से जसवंत दैया तथा मोमासर से तोलाराम कुकणा को नियुक्त किया गया है।

कोलायत विधानसभा क्षेत्र में कोलायत से महेंद्र ढाका, बरसलपुर से मांगीलाल गोदारा, बज्जू से मनोहर सिंह भारती, पलाना से आसीकरण भट्ट, देशनोक से जयकिशन उपाध्याय, हदा से मनमोहन सिंह तथा गोडू से कैलाश बिश्नोई को दायित्व मिला है।

लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र में लूणकरनसर से भोजराज मेघवाल, रूणियाबास से अर्जुन कड़वासरा, महाजन से हनुमान बैद, कालू से हेमनाथ जाखड़, धीरेरा से भरत सुथार तथा नापासर से रामेश्वर पारीक को मण्डल प्रभारी बनाया गया है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ये नियुक्तियां आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!