भाजपा प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह चौहान ने मीडिया संयोजक मनीष सोनी के निवास पर की आत्मीय भेंट, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। भाजपा प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह चौहान आज भाजपा मीडिया संयोजक मनीष सोनी के निवास पर पहुंचीं, जहां उन्होंने परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर पारिवारिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया मनीष सोनी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
इस दौरान अपूर्वा सिंह चौहान ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ संवाद करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो निरंतर जनसेवा और संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आपसी समन्वय, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और आमजन के बीच भाजपा की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, गंगानगर सह प्रभारी मोहन सुराणा, केंद्रीय कानून मंत्री के निजी सचिव तेजाराम मेघवाल, जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, भाजयुमो महामंत्री पंकज अग्रवाल सहित सरिता नाहटा, विमल पारीक, सुषमा बिस्सा एवं सुमन शेखावत उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!