बारह अप्रैल से 11 मई तक होगी नहरबंदी:शहरी क्षेत्र में एक दिन छोड़कर एक दिन होगी जलापूर्ति

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 10 अप्रैल। जिले में इंदिरा गांधी नहर परियोजना में वर्तमान में 12 अप्रैल से 11 मई तक पूर्ण नहरबंदी प्रभावी है। जलाशयों में उपलब्ध एकत्र जल मात्रा को मध्यनजर रखते हुए 12 अप्रैल से बीकानेर शहर में एक दिवस छोडकर (48 घंटों से) जल वितरण किया जाएगा।

जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री खेमचंद सिंगारिया ने बताया कि जोनवार, सम व विषम दिनांकों के अनुसार पेयजल वितरण व्यवस्था की गई है।

प्रथम जोन क्षेत्र
(12 अप्रैल से सभी सम संख्या दिनांक को जलापूर्ति की जाएगी।)

  1. जेलवेल टंकी से जुड़ा क्षेत्र: कोटगेट, फड़बाजार (पठान मोहल्ला), जोशीवाड़ा, कसाई बारी, छींपों का मोहल्ला, स्टेशन रोड, गुर्जरो का मोहल्ला, धोबी तलाई, केईएम रोड, भेरूजी गली, मॉडर्न मार्केट का क्षेत्र आदि।सुभाषपुरा, इन्द्रा कॉलोनी, पुलिस आवासीय कॉलोनी, भुट्टों का बास।
  2. गोगागेट टंकी से जुडा क्षेत्र: गुर्जरो का मोहल्ला, बान्द्रा बास, शर्मा कॉलोनी क्षेत्र आदि। सेन्ट्रल जेल, बीछवाल, बीछवाल गांव, ट्रांसपोर्ट नगर, चेतक कैम्पस, शुष्क बागवानी कैम्पस, आरएसी तृतीय व दशम पुलिस मोटर क्षेत्र ड्राईविंग स्कूल आदि।
  3. करणी नगर उच्च जलाशय से जुडे क्षेत्र: करणी नगर क्षेत्र, गांधी नगर, कैलाशपुरी, समता नगर।
  4. नत्थूसर टंकी से जुड़े क्षेत्र: बारह गुवाड़ चौक, साले की होली, मोहता चौक, दम्माणी चौक, बिन्नाणी चौक, डागा चौक, तेलीवाड़ा, चूनगरोंं का मोहल्ला, सोनगिरी कुआं, पारीक चौक क्षेत्र, जनता प्याऊ, करमीसर क्षेत्र आदि।
  5. नयाशहर टंकी से जुडे क्षेत्र: चौखूंटी, जस्सूसर गेट, सर्वोदय बस्ती, नत्थूसर बास, पूगल रोड, नाल रोड क्षेत्र, बंगला नगर डूडी पेट्रोल पंप के पीछे, हरिजन बस्ती, नयाशहर, जवाहर नगर आदि क्षेत्र।
  6. जवाहर नगर टंकी से जुड़े क्षेत्र: विश्वकर्मा कॉलोनी, रंगा कॉलोनी, चुगी चौकी एरिया, बांग्ला नगर, अंत्योदय नगर क्षेत्र आदि।
  7. सेटेलाइट टंकी से जुड़े क्षेत्र: चौखुटी, एएमआर होटल के पास, जस्सूसर गेट, प्रताप बस्ती, पाबू बारी क्षेत्र, नायकों का मौहल्ला, सुभाष मार्ग, चुना भट्टा, कालू मोदी का बाड़ा क्षेत्र, बाबूलाल फाटक क्षेत्र।
  8. बंगलानगर टंकी से जुड़े क्षेत्र: एफसीआई गोदाम के पीछे का क्षेत्र, जालूजी खेडी क्षेत्र आदि।
  9. लक्ष्मीनाथ मंदिर टंकी से जुड़े क्षेत्र: आचार्यों का चौक, ढढ्ढों का चौक, बड़ा बाजार, लौहार मोहल्ला, छबीली घाटी, बागड़ियों का मोहल्ला, नाहटों का चौक, रामपुरिया, सुथारों की छोटी बड़ी गुवाड़, शीतला गेट, गोपेश्वर बस्ती, हंसा गेस्ट हाउस, जैन कॉलेज, रोड न. 6 आदि क्षेत्र।
  10. गोपेश्वर टंकी से जुड़े क्षेत्र चौपड़ा बारी

द्वितीय जोन क्षेत्र

(13 अप्रैल से सभी विषम संख्या दिनांक को जलापूर्ति की जाएगी)

  1. स्टेडियम टंकी से जुडे क्षेत्र: गिन्नाणी, सादूल कॉलोनी, धावड़िया हनुमान हत्था, माजीसा का बास, रथखाना क्षेत्र आदि।
  2. साखू डेरा से जुड़े क्षेत्र: कमला कॉलोनी, फड़ बाजार व सुभाषपुरा का सांखू डेरा क्षेत्र कुचीलपुरा, अमरसिंहपुरा, विवेक नगर, पंजाबगिरान आदि। जयनारायण व्यास कॉलोनी के सभी सैक्टर,चाणक्य नगर, शिव बाडी, तिलक नगर, खतुरिया कॉलानी आदि।
  3. नागणेचीजी टंकी से जुडे क्षेत्र: साउथ विस्तार, पवनपुरी, पटेल नगर, शास्त्री नगर, नागणेची स्कीम, बल्लभ गार्डन क्षेत्र, सांगलपुरा क्षेत्र।
  4. रानी बाजार उच्च जलाशय से जुडे क्षेत्र: रानीबाजार व औद्योगिक क्षेत्र रोड न. 1 से 11, घड़सीसर पंचमुखा भगवानपुरा क्षेत्र चौपड़ा कटला से पहले तक का क्षेत्र आदि।
  5. भीनासर टंकी से जुडे क्षेत्र: हरिराम जी मन्दिर, सेठिया मोहल्ला, मेघवाल मोहल्ला, किसमीदेसर क्षेत्र।
  6. गंगाशहर टंकी से जुड़े क्षेत्र: सुजानदेसर, अमरपुरा बास, चौपड़ा बाड़ी क्षेत्र, खारिया टंकी से जुड़ा शिवा बस्ती, इन्द्रा चौक, चोरडिया चौक, करनाणी मोहल्ला, सूर्य नगर क्षेत्र, चौधरी कॉलानी, आदर्श स्कूल के पास का क्षेत्र, सुजानदेसर श्रीरामसर क्षेत्र आदि।
  7. रामपुरा बस्ती टंकी से जुड़े क्षेत्र: रामपुरबस्ती, मुक्ता प्रसाद नगर के सभी सेक्टर, सर्वोदय बस्ती, भीमनगर क्षेत्र आदि।
  8. नयाशहर से टंकी से जुड़े क्षेत्र: मुरलीधर व्यास नगर, करमीसर, मौसम विभाग क्षेत्र, हनुमान मंदिर भूतनाथ मंदिर, रामदेव मंदिर आदि। इंजीनियरिंग कॉलेज, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, मिलिट्री इन्जि. सर्विसेज क्षेत्र शोभासर आदि।

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि नहरबंदी के समय में पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। इसे व्यर्थ न बहाएं। मितव्ययता से जल प्रयोग करें, जिससे विषम परिस्थितियों से बचा जा सके। नहर बंदी के दौरान अंतिम छोर पर समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा उड़न दस्ते के जरिए अवैध बूस्टर को जप्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रों में आधे घंटे विद्युत कटौती भी की जा सकती है। नहरबंदी के दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!