Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

महिला पॉलिटेक्निक में कैरियर काउंसलिंग शिविर आज से..

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। सादुलगंज स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में छात्राओं के उन्नयन और कैरियर को लेकर एक कैरियर काउन्सलिंग कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है । महिला पॉलिटेक्निक में चल रहे पाठ्यक्रमों की जानकारी बीकानेर संभाग स्तर पर प्रसारित करने और छात्राओं को रोजगारपरक पाठ्यक्रमों से अवगत कराने के लिए इस शिविर का आयोजन आज से प्रारम्भ हो रहा है जो शनिवार तक जारी रहेगा । महाविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्यातागण इस शिविर में पाठ्यक्रमों से जुड़े अपने अनुभवों का छात्राओं को बताएंगी । प्राचार्य दिप्ति कश्यप ने बताया की यह काउन्सलिंग शिविर छात्राओं के हित के लिए आयोजित किया गया है जिसमे विषय विशेषज्ञ एक छात्रा से एक उद्यमी तक के सफर को तय करने पर टिप्स देंगें ।

काउन्सलिंग शिविर आयोजन से पूर्व महाविद्यालय में एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें महाविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती नीलम राजपुरोहित, अनीता राजोरिया, सुशीला बाटन, भूमिका परमार, हिमांशु महात्मा, अरूण कुमार बाकोलिया, मंजु सुथार, डॉ उमाकान्त व्यास, सुशीला शर्मा, सुशीला चौधरी उपस्थित रहे । छात्र शाखा प्रभारी श्रीमती नीलम राजपुराहित ने बताया की छात्राओं के महिला सशक्तिकरण के लिए महाविद्यालय में चल रहे त्रिवर्षीय डिप्लोमा कॉस्ट्यूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग, टैक्सटाइल डिजाइन और इलैक्ट्रिॉनिक्स बहुत सहयोगी होंगे एवं इन कोर्सेज में 10वीं कक्षा के बाद प्रवेश ले सकते है और यह कोर्स 12 वीं के समकक्ष माना जाता है । महाविद्यालय में फैशन डिजाइन और टैक्सटाइल डिजाइन में डिग्री पाठ्यक्रम भी गत वर्ष से प्रारम्भ हो गया है जिसकी प्रभारी भूमिका परमार ने बताया की इस पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष में ही अच्छा रूझान देखने को मिल रहा है और आगे भी छात्राएं इसमें अपने कैरियर के लिए उत्सुक है । महाविद्यालय में इंजीनीयरिंग ब्रांच में डिप्लोमा इलैक्ट्रॉनिक्स की विभागाध्यक्ष सुशीला बाटन ने बताया की इलैक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में छात्राओं के लिए एक अच्छा अवसर है जिसमें छात्राऐ प्रवेश प्राप्त कर अपने कैरियर को आकार दे सकती हैं ।

मीडिया प्रभारी डॉ उमाकान्त व्यास ने बताया की डिप्लोमा की न्यूनतम योग्यता दसवीं कक्षा है और इसमें प्रवेश की कोई आयु बाध्यता नहीं है तथा राज्य सरकार के नियमानुसार छात्राओं का शिक्षण शुल्क भी नहीं लगता । योग्य छात्राएं इन पाठ्यक्रमों में अपने कैरियर से जुड़ी जानकारी के लिए महाविद्यालय में प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक सम्पर्क भी कर सकती है । महाविद्यालय से जुड़ी अन्य जानकारी
https://hte.rajasthan.gov.in/college/gwpcbikaner से प्राप्त कर सकते है ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!