स्वच्छता के साथ जागरूकता: नशे के संकेतों के बीच चला अभियान”भगवान श्री परशुराम सर्किल पर स्वच्छता का संकल्प — “Hour for Nation” टीम का प्रभावशाली अभियान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

स्वच्छता के साथ जागरूकता — नशे के संकेतों के बीच चला अभियान”
भगवान श्री परशुराम सर्किल पर स्वच्छता का संकल्प — “Hour for Nation” टीम का प्रभावशाली अभियान

बीकानेर, रविवार।12/4/26
प्रातः निर्धारित समयानुसार 7 बजे “Hour for Nation” टीम द्वारा पब्लिक पार्क स्थित भगवान श्री परशुराम सर्किल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। शहर के मध्य स्थित होने के बावजूद यह स्थल लंबे समय से उपेक्षित रहा है, जहां नियमित सफाई व्यवस्था का अभाव स्पष्ट रूप से देखा गया।

टीम के सदस्यों ने पूरे समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए मात्र दो घंटों में सर्किल एवं उसके तालाब क्षेत्र की व्यापक सफाई की। अभियान के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर प्लास्टिक एवं अन्य कचरा एकत्रित कर हटाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र का स्वरूप बदला हुआ नजर आया।

अभियान के दौरान यह भी देखने में आया कि स्थल पर आधुनिक प्रकार के नशे से संबंधित संदिग्ध उपकरण (इलेक्ट्रॉनिक स्मोकिंग डिवाइस) के संकेत मिले, जो सामाजिक चिंता का विषय है और इस दिशा में जागरूकता की आवश्यकता को दर्शाता है।

आज के कार्यक्रम का एक प्रेरणादायक पहलू यह रहा कि प्राच्य विद्या संस्थान के निदेशक श्री नितिन गोयल स्वयं उपस्थित होकर टीम का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने टीम सदस्यों का सम्मान करते हुए मोमेंटो भेंट किए तथा प्रत्येक रविवार इस अभियान से जुड़ने का संकल्प व्यक्त किया।

आज के अभियान में भवानी सिंह राजपुरोहित, गुरमोहन सेठी, सीए सुधीश शर्मा, डॉ. बृजेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. रेखा माथुर, सीए वसीम रज़ा, अरुण चम, शक्ति सिंह सेरूना, रामहंस मीना, डॉ. विशाल मलिक, दीपा सिंह, वंदना शर्मा, माणक व्यास, इन्द्र सिंह, कपिला शर्मा, बसंत, राकेश गुज्जर, डॉ. नितिन गोयल, डॉ. फारूक, मोहम्मद हसन, गजेंद्र सरीन एवं भाटिया जी उपस्थित रहे।

“Hour for Nation” टीम का यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जिम्मेदारी, जागरूकता और राष्ट्रभावना को सशक्त करने का एक सतत प्रयास है।

हर सप्ताह कुछ समय राष्ट्र के नाम।

Categories:
error: Content is protected !!