महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र के तत्वावधान में सेठ रावतमल बोथरा कन्या महाविद्यालय एवं राजकीय सेठ रावत मल बोथरा कन्या विद्यालय की छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रेलवे सुरक्षा मंडल की टीम एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आशु मलिक के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में वीरा केंद्र की अध्यक्षा वीरा मनीषा डागा के साथ वीरा संगीता कोठारी एवं वीरा सरिता सेठिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. आशु मलिक ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें सीपीआर से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ दीं। वहीं प्रशिक्षक टीम के अध्यक्ष सेवा रामजी ने डमी के माध्यम से सीपीआर की बारीकियों को व्यावहारिक रूप से समझाया और छात्राओं को मंच पर बुलाकर अभ्यास भी करवाया।

प्रशिक्षण में यह बताया गया कि छोटे बच्चों, युवाओं और वयस्कों को सीपीआर देने की प्रक्रिया में क्या अंतर होता है तथा किस समय कितनी गति और दबाव के साथ सीपीआर देना चाहिए। इस दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जीवन रक्षक तकनीकों को सीखा।

कार्यक्रम के अंत में महावीर इंटरनेशनल द्वारा सभी छात्राओं को निःशुल्क लाइफ सेविंग किट वितरित की गई। डॉ. मलिक ने किट के उपयोग एवं आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने के तरीकों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।

संस्था के प्रबंधक सेठ शांतिलाल बोथरा ने अतिथि डॉक्टरों का
स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या सीमा सुरोलिया ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

यह कार्यक्रम न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि छात्राओं में आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने का आत्मविश्वास भी विकसित करने में सहायक सिद्ध हुआ।

Categories:
error: Content is protected !!