बीकानेर में जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। स्थानीय वेटनरी बास्केटबॉल कोर्ट पर आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 17 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित की गई, जिसमें जिले के प्रतिभाशाली बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष दुर्गा सिंह शेखावत ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए रोमांचक मुकाबलों में बालक वर्ग का फाइनल मैच दुर्गादास क्लब और गुरु जी क्लब के मध्य खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरु जी क्लब ने विजय प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया।
बास्केटबॉल कोच निशा लिम्बा ने बताया की बालिका वर्ग के फाइनल में टाइगर क्लब और गर्ल्स क्लब आमने-सामने रहे, जिसमें टाइगर क्लब ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और कौशल का परिचय दिया। श्री फूसाराम भादू ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन शिविर (कैंप) के लिए प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा, जिससे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर की मजबूत टीम प्रतिनिधित्व कर सके।

Categories:
error: Content is protected !!