चाइनीज मांझे के बहिष्कार के लिए संभागीय आयुक्त द्वारा बैनर का विमोचन…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन एवं मित्र एकता सेवा समिति की ओर से चाइनीज मांझे के बहिष्कार व इसके उपयोग पर रोक लगाने का पोस्टर बैनर जारी किया गया है। जो शहर के विभिन्न सर्किलों पर लगायें जा रहें हैं। मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी ने बताया कि विभिन्न अवसरों पर सामाजिक कार्य करने वाली संस्था “टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन” एवं “मित्र एकता सेवा समिति” के तत्वावधान में चलाए जा रहे चाइनीज मांझे के बहिष्कार अभियान के मद्देनजर बुधवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने बैनर का विमोचन किया। इस मौके पर टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन संस्थापक दिलीप गुप्ता एवं पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा मित्र एकता सेवा समिति के संस्थापक सुनील दत्त नागल, कोटगेट व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कोचर, मित्र एकता सेवा समिति उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी, सचिव सैयद अख्तर, रामकिशोर यादव, शाकिर हुसैन, टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन सदस्य , मुस्कान खत्री, गायत्री गिरी समेत कई सदस्य उपस्थित रहे । इस अवसर पर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने बताया कि चाइनीज मांझे के प्रतिबंध आदेश जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए जा चुके हैं। सभी लोग जानते हैं कि चाइनीज मांझा मानव एवं पक्षियों के लिए बहुत ख़तरनाक है में उक्त आदेश की आप लोगों के माध्यम से, प्रेस ; मिडिया के माध्यम से एवं आमजन के माध्यम से पालना के लिए अपेक्षा करता हूं । बीकानेर स्थापना दिवस तथा अक्षय तृतीया पर्व आप सभी लोग खुशालता से मनाये । वहीं विजय कोचर ने बताया कि इस बार प्रशासन चाइनीज मांझे के प्रति मुस्तैद है फिर भी हम लोग अपने स्तर पर चाइनीज मांझे के बहिष्कार के लिए हर स्तर जागरूकता अभियान जारी रखेंगे। मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने कहा कि इस बार प्रशासन चाइनीज मांझे के प्रतिबंध को लेकर सख़्त है; प्रशासन का यह कार्य सफलतापूर्व क्रियान्वित होगा जिससे हम लोग आखातीज का पर्व सुख शांति से मनायेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!