स्व. संगीता कंवर की नौवीं पुण्यतिथि पर लगा आठवां विशाल रक्तदान शिविर: कुल 121 यूनिट रक्त संग्रह

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।रविवार को जयनारायण व्यास कॉलोनी में एलायंस करियर इंस्टीट्यूट में स्व. संगीता कंवर की नौवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया। शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पुण्यात्मा स्व. संगीता कंवर के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। शिविर में श्री किशोर सिंह राजपुरोहित, श्री महेन्द्र सिंह सांखला आरपीएफ, किशोर सिंह राठौड़ केकेसी कॉलेज सरदारशहर, सीजीएसटी अधीक्षक श्री घनश्याम सिरोही, सीजीएसटी अधीक्षक श्री अरविंद सिंह, इंद्र सिंह कमांडो डिफेंस एकेडमी, मेजर अमर कुमार, सुरेन्द्र खांडल आदि गणमान्य जन का आतिथ्य रूपी आशीर्वाद मिला। इस शिविर का आयोजन एलायंस करियर इंस्टीट्यूट, मरुधरा ब्लड हेल्पलाइन बीकानेर और मेजर अमर डिफेंस एकेडमी के संयुक्त में तत्वावधान में किया गया।
मरुधरा ब्लड हेल्पलाइन के विक्रम इछपुल्याणी ने बताया कि शिविर में युवा शक्ति, मातृशक्ति आदि ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। जिसमें लगभग 150 रक्तदाताओं ने रक्तदान हेतु अपना पंजीकरण करवाया था और कुल 121 रक्तदाताओं ने सफलतम रूप से मानवता की सेवा हेतु रक्तदान दिया। रक्त संग्रहण का कार्य डॉ. कुलदीप मेहरा, डॉ. उत्कृष्ट के निर्देशन में राजकीय पीबीएम ब्लड बैंक टीम द्वारा किया गया।
शिविर आयोजक शरद सिंह राठौड़ के अनुसार यह रक्तदान विगत 09 वर्षों से अनवरत चल रहा है, जिसमें एलायंस करियर इंस्टीट्यूट, कमांडो डिफेंस एकेडमी के छात्र छात्राएं और शहर के महिला पुरुष रक्तदाताओ आदि ने भाग लेकर, हमेशा की भांति इस शिविर को सफल बनाया। एक अनूठे संयोग के रूप में इस बार भी एक शत प्रतिशत अंध दिव्यांग युवा श्रीभगवान सारस्वत, रीडी श्रीडूंगरगढ़ ने रक्तदान देकर सभी रक्तदाताओं के हौसले को बढ़ाया।
सर किशोर सिंह राजपुरोहित ने युवाओं को संबोधित करते हुए रक्तदान की महिला और युवाओं के जोश आदि पर दो शब्द कहे और पीबीएम ब्लड बैंक के वरिष्ठ प्रदर्शक डॉ. कुलदीप मेहरा को रक्तदान के लिए हौसला दिया।
शिविर के आयोजन, कार्य व्यवस्था एवं प्रशस्ति पत्र लेखन में इंस्पेक्टर देवेश शर्मा, इंद्र सिंह जी कमांडो डिफेंस एकेडमी एवं मरुधरा ब्लड हेल्पलाइन परिवार से रक्तमित्र घनश्याम ओझा, इंद्र कुमार चांडक, आदित्य डोगरा, अंकित अग्रवाल, प्रदीप सिंह रूपावत, आशीष मारू, तरुण सिंह शेखावत, विक्रम इछपुल्याणी, राहुल ओझा, मुकुंद ओझा, नरेश सारस्वत, शंकर हिन्दू, भुवनेश सुथार, आदित्य डोगरा, रविशंकर ओझा, मयूर भूँड, हिमालय सैनी, महेन्द्र सिंह बीका, कन्हैयालाल राजपुरोहित, पीयूष जोशी, हेमंत जाखड़, हंसराज पंवार आदि। एलायंस करियर इंस्टीट्यूट के राहुल, गोविंद भोजक, अक्षय, प्रदीप राजपुरोहित, अमन सिंह, कृष्ण भोजक, प्रदीप डूडी, पूनम चौधरी, प्रदीप स्वामी और कमांडो डिफेंस एकेडमी, मेजर डिफेंस एकेडमी परिवार के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!