भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, बीकानेर के चुनाव संपन्न, राधेश्याम नामा बने अध्यक्ष

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा, बीकानेर के वर्ष 2026-27 हेतु चुनाव वरिष्ठ नागरिक समिति हॉल, बीकानेर लैबोरेटरी में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी राजीव शर्मा एवं चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती छवि गुप्ता के सानिध्य में आयोजित की गई।

चुनाव में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से राधेश्याम नामा को अध्यक्ष, जयदीप दोगने को सचिव तथा जुगल किशोर राठी को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय संयोजक (संस्कार) रितेश अरोड़ा ने परिषद के पांच प्रमुख प्रकल्पों की आगामी वर्ष की कार्ययोजना तैयार करने को लेकर मार्गदर्शन दिया। वहीं डॉ. एस.एन. हर्ष ने परिषद के सेवा कार्यों को और अधिक गति देने का आह्वान किया।

शाखा सचिव जयदीप दोगने ने गत वर्ष आयोजित कार्यक्रमों में सदस्यों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा आगामी वर्ष में भी सभी से सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया।

बैठक में डॉ. श्याम नारायण हर्ष, डॉ. श्रीमती बसंती हर्ष, रितेश अरोड़ा, रविकांत वर्मा, श्रीमती रचना वर्मा, लक्ष्मीकांत पांडिया, दीपचंद अरोड़ा, डॉ. राहुल सिंह पाल, राजीव भार्गव, सतीश तंवर, घनश्याम सिंह, श्रीमती मधुरिमा सिंह, श्रीमती संगीता शेखावत, भीम सिंह राजपुरोहित, बृजेश शर्मा तथा श्रीमती शर्मिला दोगने सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन परिषद के मूल मंत्र “संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण” के साथ हुआ, जिसमें सभी ने समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Categories:
error: Content is protected !!