महिला पॉलिटेक्निक में हुई फेयरवेल पार्टी, कुमकुम बनी मिस फेयरवेल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।राजकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ । महाविद्यालय की प्रथम और द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने अपनी सीनियर तृतीय वर्ष की छात्राओं को विदाई पार्टी दी जिसमें महाविद्यालय की तीन ब्रांच कॉस्ट्यूम डिजाइन, टेक्सटाइल डिजाइन और इलेक्ट्रॉनिक्स की समस्त छात्राओं ने हिस्सा लिया ।

कार्यक्रम में अंतिम वर्ष की छात्राओं ने रैंप वॉक की और इसी के साथ जूनियर छात्राओं ने डांस और गीत गाकर अपने सीनियर का मनोरंजन किया । कार्यक्रम में प्राचार्य दीप्ति कश्यप और समस्त विभागाध्यक्ष वंदना खट्टर, सुशीला बाटन, अरुण बाकोलिया, भूमिका परमार और छात्र शाखा प्रभारी नीलम राजपुरोहित उपस्थित रहे । प्राचार्य दीप्ति कश्यप ने समस्त छात्राओं को सुंदर आयोजन के लिए छात्राओं को बधाई दी और अंतिम वर्ष की छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

कार्यक्रम में फाइनल की छात्रा चंचल, मानसी, कोमल ने डांस प्रस्तुति दी और फैशन डिजाइन की मुस्कान सुथार ने सिंगल प्रस्तुति दी । कुमकुम, दीक्षा, कनिष्का, पल्लवी, शहनाज के साथ प्रियंका, प्रतीक्षा और लावण्या ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मोहित कर दिया ।

कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका दिव्या परिहार ने निभाई जिसमें अंतिम वर्ष की छात्राओं की प्रस्तुति के हिसाब से कुमकुम भूरा को मिस फेयरवेल का ताज पहनाया वहीं प्रीति यादव मिस दीवा और मिस ग्लैम का खिताब पल्लवी प्रजापत ने जीता । कार्यक्रम का संचालन शगुन दैया ने किया । कार्यक्रम आयोजन में प्रेमकृति और भूमिका सेवड़ा और समस्त जूनियर छात्राओं का योगदान रहा । समस्त छात्राओं ने नम आंखों से अपनी सीनियर छात्राओं को विदाई दी ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!