बीकानेर में “याद न जाए बीते दिनों की” कार्यक्रम का फ्लैक्स बैनर विमोचित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। अमन कला केंद्र के तत्वावधान में आगामी 17 अप्रैल को प्रस्तावित सांगीतिक कार्यक्रम “याद न जाए बीते दिनों की” के फ्लैक्स बैनर का विधिवत विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के लायंस क्लब पंचशती सर्किल में 17 अप्रैल को शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक एम. रफीक कादरी ने बताया कि यह विशेष आयोजन संगीत प्रेमी स्वर्गीय रामदेव अग्रवाल की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा के महान पार्श्वगायकों मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे श्रोताओं को पुराने सुनहरे दौर की यादें ताजा करने का अवसर मिलेगा।

फ्लैक्स बैनर विमोचन के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविन्द मिढ़ा, सिराजुद्दीन खोखर, एम. रफीक कादरी, अश्विनी मिढ़ा, अभय मिढ़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संयोजक ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविन्द मिढ़ा होंगे, जबकि अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी. रंगा करेंगे। आयोजकों ने शहर के संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Categories:
error: Content is protected !!