
बीकानेर, 11 अप्रैल। राजकीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय, बीकानेर में शनिवार को नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान डॉ. मनुश्री सिंह एवं डॉ. वंदना द्वारा कुल 69 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए व्यक्तिगत स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उपचार प्रदान किया।
इस अवसर पर डॉ. मनुश्री सिंह ने बताया कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति आज विश्व की दूसरी सबसे बड़ी चिकित्सा प्रणाली बन चुकी है। उन्होंने कहा कि लोगों का रुझान तेजी से होम्योपैथी की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि यह पद्धति बिना किसी दुष्प्रभाव के जटिल बीमारियों के उपचार में प्रभावी साबित हो रही है।
शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के मरीजों ने भाग लिया और उपचार से संतुष्टि व्यक्त की। इस प्रकार के शिविरों से आमजन को सुलभ और किफायती चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।








Leave a Reply