गंगाशहर 02 मई। मई जून माह में बीकानेर में प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए गंगाशहर के राजकीय सैटेलाईट अस्पताल में गंगाशहर नागरिक परिषद् ने अनुकूल व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई हैं। वैसे तो अस्पताल के सभी ओ.पी.डी. कक्ष, वार्ड, नेत्र विभाग, दन्त विभाग, प्रसूति विभाग, प्रयोगशाला, एक्स रे एवं सोनोग्राफी कक्ष आदि सभी कमरे वातानुकूलित करवाये जा चुके हैं। गैलेरी व वेटिंग एरिया आदि अन्य जगहों में भी समुचित कूलर, पंखों आदि की व्यवस्था है। परिषद् के कोषाध्यक्ष महेन्द्र चैपड़ा ने बताया कि अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के पास ही रजिस्ट्रेशन एवं दवा वितरण केन्द्र के सामने बड़े कूलर लगवाये गये हैं। इसके साथ ही अस्पताल में रोगियों व उनके साथ आने वाले रिश्तेदारों को सीधी धूप से न गुजरना पड़े, इसके लिए खुली जगह को टेण्ट से कवर भी करवाया गया है। इस हेतु आज अस्पताल अधीक्षक डाॅ. मुकेश बाल्मिकी को 2 नये कूलर भेंट किये गये। बच्छराज रांका ने बताया कि अस्पताल में दो प्याऊ व चार वाटर कूलर की मय एक्वागार्ड की व्यवस्था है। जिससे पीने के लिए स्वच्छ व शीतल जल की उपलब्धता है। प्रचण्ड गर्मी एवं लू से राहत के लिए पिछले वर्षों की तरह अस्पताल में छाछ, केरी पुदीना शबर्त, वाटर मिलन ज्यूस आदि ठण्डे पेय पदार्थों की व्यवस्था भी की जा रही है। वतर्मान में श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ, गंगाशहर-भीनासर द्वारा ठण्डी मीठी व नमकीन छाछ की व्यवस्था भी जारी है। इस सेवा से हजारों व्यक्तियों को संतृप्तता की अनुभूति होती है। श्रावक संघ के मंत्री सुनील सुराना ने बताया कि आने वाले दिनों में नौतपा के कारण और गर्मी बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए यह व्यवस्था जारी रखी जायेगी। समता युवा संघ के अध्यक्ष मुकेश सेठिया ने बताया कि इस व्यवस्था में पयार्वरण का ध्यान रखते हुए यूज एण्ड थ्राॅ की गिलास आदि प्रयोग नहीं करके स्टील के लोटों व गिलासों का उपयोग किया गया। इस अवसर पर नवरतन सेठिया, जेठमल सुराना, विरेन्द्र डागा, जतनलाल पुगलिया, लूणकरण सुराना, शांतिलाल बोथरा आदि कायर्कर्ता उपस्थित रहे व अपनी सेवाएं प्रदान की। सुराना ने बताया कि अस्पताल में आने वाले रोगियों व रिश्तेदारों को गर्मी से बचाव हेतु एक कूलर भी श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ, गंगाशहर-भीनासर द्वारा भेंट किया गया है। सम्पतलाल दूगड़ ने बताया कि पिछले वर्षों में भी भीषण गर्मी से बचाव हेतु इसी प्रकार की व्यवस्थाऐं परिषद् द्वारा उपलब्ध करवाई जाती रही है। दूगड़ ने बताया कि गंगाशहर नागरिक परिषद् इस अस्पताल को गोद लेकर रोगियों की चिकित्सा सहित सभी आवश्यक व समयानुकूल सुविधाएं जागरूकता से उपलब्ध करवाने के लिए सदैव तत्पर है। डाॅ. बाल्मिकी ने अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार व सेवा कार्यों हेतु गंगाशहर नागरिक परिषद् व सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रेषकजतनलाल दूगड़संयोजक, गंगाशहर समिति
Latest Posts
- BIG INTELLIGENCE CRACKDOWN IN BIKANER: MI, CID, ZONAL INTELLIGENCE & POLICE SEIZE 600 GRAMS OF “WHALE VOMIT” AMBERGRIS WORTH UP TO ₹1 CRORE

- IAS Aparna Gupta Leads Rajasthan’s Water Heritage Revival, Turning Traditional Stepwells and Ponds into a Community-Led Conservation Movement

- India’s Nuclear Policy: Between Security, Status and Strategic Autonomy

- Women of the Future Awards 2026 to Honour Inspiring Women in Bikaner on September 20

- गांधी जयंती पर पत्रकारों, मीडिया एवं डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान, बीकानेर पुलिस के सर्किल ऑफिसर भी होंगे सम्मानित

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


