GENERAL NEWS

हिमालय पर देव विराजित-अखिलेश प्रताप सिंह

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।हिमालय परिवार, बीकानेर द्वारा मन मंदिर में एक संगोष्ठी आयोजित की गई । प्रांतीय उपाध्याक्ष डा. सुषमा बिस्सा की अध्यक्षता में आयोजित इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास थे तथा मुख्य वक्ता पूर्व महापौर अखिलेश प्रताप सिंह थे । सचिव आर के शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि हिमालय केवल एक पर्वत नहीं है बल्कि भारत का ताज है जहां देव विराजित है । उन्होने कहा कि हिमालय ने देश की सुरक्षा की ढाल है । उन्होनें कहा कि इजराइल व भारत की संस्कृति को विदेशी आक्रांताओं ने हमेशा बरबाद करने की कौशिश की । मुख्य अतिथि जेठानंद व्यास ने कहा कि पूरा विश्व संकट में है तथा युद्ध के कारण पूरी अर्थ व्यवस्था बिखरी पड़ी है लेकिन हमारे देश की स्थिति काफी सुदृढ है और हमे आने वाली चुनौतियों का डट कर मुकाबला करना है । अध्यक्षता करते हुए डा. सुषमा बिस्सा ने खाड़ी युद्ध का विश्लेषण करते हुए देश की स्थिति पर पड़ रहे प्रभाव के बारे में कहा । जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने मंच संचालन किया । मन मंदिर सचिव सुरेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया व आर के शर्मा ने आभार ज्ञापित किया । इस अवसर अर्चना थानवी, मनोहर लाल वर्मा, श्याम तिवारी, राजीव मित्तल, कांता यादव, सुशीला, नीलम जोशी, मीनू सोनी, मीनू कपूर, महेश भोजक, महेश पारीक, उमेश थानवी, कन्हैया लाल, सुरेन्द्र सिंह, वीरपाल, मुराद अली, संतोष शमा, अनिता अग्रवाल, एस एन पारीक, रोहिताश्व, ओजस्वी सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!