हिमालय परिवार व पायोनियर्स ने दी श्रद्धांजलि

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर ।बीकानेर व बीकानेर भुजिया के नाम अन्तरराष्ट्रीय मानचित्र तक पहुंचाने वाले बीकाजी के संस्थापक शिवरतन अग्रवाल-फन्ना बाबू के निधन पर हिमालय परिवार और पायोनियर्स एडवेंचर सोसायटी के सदस्यों ने एक सभा में श्रद्धांजलि दी । अग्रवाल मार्ट रानी बाजार में आयोजित इस सभा में हिमालय परिवार की प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. सुषमा बिस्सा, जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, यशपाल आचार्य, दिनेश कुमार जैन, पायोनियर महेश भोजक, मनोहर लाल वर्मा, आर सी वमार्, मुराद अली, सैयद मुश्ताक अली व आर के शर्मा ने अपने अनुभव साझा किये । डा. सुषमा बिस्सा ने विभिन्न अभियानों के दौरान उनके द्वारा उपलब्ध करवाये गये अनेक प्रॉडक्ट व सहयोग की बात कही वहीं एसबीबीजे के कर्मचारी आर के शर्मा व सैयद मुश्ताक अली ने भुजिया बाजार शाखा से शिवदीप फूड प्रॉडक्ट व बीकाजी ब्रांड तक बैंक के साथ संबंध के बारे में बताया । अंत में मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Categories:
error: Content is protected !!