गीतों की सरगम में सजा होली–ईद मिलन समारोह, अरविंद वाघेला का हुआ सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में सोमवार को अमन कला केंद्र द्वारा आयोजित होली–ईद मिलन समारोह “गीत गाता चल ओ साथी, गुनगुनाता चल” रंगारंग प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक सौहार्द का शानदार उदाहरण बन गया। कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा के जाने-माने गायकों को याद करते हुए सुरों की ऐसी महफिल सजी, जिसने उपस्थित दर्शकों को देर तक मंत्रमुग्ध रखा।

कार्यक्रम संयोजक एम. रफीक कादरी ने बताया कि समारोह का मुख्य आकर्षण राजस्थानी सिनेमा के सुपर स्टार अरविंद वाघेला का सम्मान रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि होटल रॉयल इन, रानी बाजार के डायरेक्टर इकबाल हुसैन समेजा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी. रंगा और रीतेश अरोड़ा (डायरेक्टर, कंप्यूटर एजुकेशन डॉट कॉम) ने की।

विशिष्ट अतिथियों में डॉ. भूपेंद्र तिवाड़ी, सैय्यद अख्तर, डॉ. हिमांशु दाधीच, मो. सदीक चौहान, प्रकाश पुगलिया, अरुण पांडे, एम.आर. कुकरेजा और यश बंशी माथुर शामिल रहे।

संस्था के अनवर अजमेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर के प्रतिभाशाली गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। इनमें सिराजुद्दीन खोखर, एम. रफीक कादरी, जावेद मिर्जा, राजेंद्र बोथरा, अनवर अजमेरी, संजीव एरन, दीपक खत्री, कैलाश खरखोदिया, डॉ. मुकेश पोपली, कमल श्री माली, एम.आर. कुकरेजा, डॉ. भूपेंद्र तिवाड़ी, डॉ. हिमांशु दाधीच, अरुण पांडे और यश बंशी माथुर ने अपने गीतों से समां बांध दिया।

कार्यक्रम के दौरान होली और ईद के संदेश के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया गया। अंत में एम. रफीक कादरी ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए सभी अतिथियों और कलाकारों का आभार व्यक्त किया।

Categories:
error: Content is protected !!