बीकानेर।शहर में परिवारों को जोड़ने और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित होने वाले “रिश्तों की राह: दो कदम अपनों के संग” कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज बीकानेर के एसपी मृदुल कच्छावा एवं कैलाश झरोखा धाम के सरजूदास जी महाराज को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया।इस अवसर पर सरजूदास जी महाराज ने कहा कि बीकानेर में इस प्रकार का आयोजन होना शहर के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसे रोकने के लिए परिवारों का मजबूत होना बेहद आवश्यक है, और परिवारों को जोड़ने वाला यह आयोजन एक सराहनीय पहल है। उन्होंने दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हर महीने आयोजित होने चाहिए, जिससे समाज में एकता का संदेश निरंतर फैलता रहे।दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की टीम इस आयोजन की तैयारियों और प्रचार-प्रसार में पूरी सक्रियता से जुटी हुई है। टीम के सदस्य शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं, ताकि बीकानेर का हर परिवार इस पहल का हिस्सा बन सके।फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बीकानेर के सभी परिवारों को एक मंच पर लाकर फिटनेस और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने शहरवासियों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर टीम के सदस्य रुद्राक्ष, साक्षी राठौड़, निशा सहारण, कुसुम, हिताशा रावत, अभिषेक और प्रेक्षा उपस्थित रहे।15 मई को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम अब बीकानेर में सामाजिक एकता, पारिवारिक जुड़ाव और स्वस्थ जीवनशैली का एक मजबूत संदेश देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Latest Posts
- शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के सेवानिवृत्ति पर ‘पैपा’ ने किया भव्य अभिनंदन

- रफ़ी नाइट में गूंजे सदाबहार तराने, कलाकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

- बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने नव नियुक्त कोट गेट थानाधिकारी श्री मनोज तिवाड़ी का किया अभिनंदन

- लोकभवन में विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित

- सद्भावना संगीत कला केंद्र बीकानेर की ओर से आज दिनांक मोहम्मद रफी की याद में “याद न जाए बीते दिनों की” का आयोजन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


