पीबीएम ट्रोमा सेंटर में आधुनिक घुटना इलाज सुविधा का लोकार्पण मंगलवार को

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। शहर के पीबीएम ट्रोमा सेंटर में घुटना संबंधी बीमारियों के उन्नत इलाज के लिए नवीनीकृत आर्थो बायोलॉजिक रिजनरेटिव कंस्ट्रेट क्लिनिक, रैम्प एवं लिफ्ट का लोकार्पण मंगलवार सुबह 10:30 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर भामाशाहों का सम्मान भी किया जाएगा।

ट्रॉमा सेंटर निदेशक एवं क्लिनिक के मुख्य प्रभारी डॉ. बी.एल. खजोटिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा होंगे। समारोह में नोखा के भामाशाह मघाराम कुलरिया परिवार, भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक अरविंद भट्ट, एस.पी. मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. रेखा आचार्य तथा पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. धीया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि बीआरसी क्लिनिक में उपलब्ध कराई गई आधुनिक मशीनें राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की रिसर्च ग्रांट, कुलरिया परिवार के सहयोग तथा भारतीय स्टेट बैंक के CSR फंड से स्थापित की गई हैं।

क्लिनिक प्रभारी डॉ. अजय कपूर के अनुसार, यहां अपनाई जा रही जीएफसी (GFC) तकनीक आर्थराइटिस के शुरुआती चरण में बिना ऑपरेशन के प्रभावी उपचार का विकल्प साबित हो रही है। कार्यक्रम में मरीजों के अनुभव साझा किए जाएंगे तथा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से इस तकनीक की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

गौरतलब है कि यह क्लिनिक ट्रोमा सेंटर के कमरा नंबर 26 में प्रत्येक मंगलवार संचालित किया जाएगा, जिससे बीकानेर सहित आसपास के मरीजों को आधुनिक और सुलभ उपचार सुविधा मिल सकेगी।

Categories:
error: Content is protected !!