बीकानेर // विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को सदर थाना रोड स्थित जार कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता की स्वतंत्रता, जिम्मेदारी तथा वर्तमान परिदृश्य में मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।मुख्य वक्ता जनसंपर्क उपनिदेशक डॉ. हरिशंकर आचार्य ने नवोदित पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण और कार्यशालाओं की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जार और प्रसार के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकारिता कार्यशाला आयोजित करने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि इससे नए पत्रकारों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।जार के प्रदेशाध्यक्ष श्याम मारू ने पत्रकारों और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के बीच स्पष्ट अंतर करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक जिम्मेदार पेशा है, जिसमें सत्यता, निष्पक्षता और तथ्यपरकता सर्वोपरि होती है।एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव भवानी जोशी ने संवेदनशील पत्रकारिता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में मीडिया को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और खबरों को मानवीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत करना चाहिए।जार के जिला अध्यक्ष प्रमोद आचार्य ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1993 में इस दिवस को आधिकारिक मान्यता दी थी। उन्होंने कहा कि यह दिवस पत्रकारों के अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए समर्पित है। अन्य वक्ताओं में दिनेश गुप्ता, रोशन बाफना, मुदिता पोपली, विक्रम जागरवाल और साहिल पठान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने स्वतंत्र पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियों, फेक न्यूज के बढ़ते खतरे और डिजिटल मीडिया के प्रभाव पर चर्चा की। सभी ने एकस्वर में जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करने और बल दिया।कार्यक्रम में रमेश बिस्सा, सुमित व्यास, कमलकांत शर्मा, जितेंद्र व्यास, केशव आचार्य और कौशलेस गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी वक्ताओं ने पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।
Latest Posts
- बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने नव नियुक्त कोट गेट थानाधिकारी श्री मनोज तिवाड़ी का किया अभिनंदन

- लोकभवन में विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित

- सद्भावना संगीत कला केंद्र बीकानेर की ओर से आज दिनांक मोहम्मद रफी की याद में “याद न जाए बीते दिनों की” का आयोजन

- गंगाशहर राजकीय सेटेलाईट अस्पताल में वरिष्ठ नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. संजीव सहगल की सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित

- UNCCD Pre-COP 17 के दौरान “प्रकृति के प्रहरी 2.0” ECO INNOVATION VIDEO COMPETITION ‘ के पोस्टर का भव्य विमोचन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


