जीतो द्वारा “विश्व नवकार महामंत्र दिवस” का भव्य आयोजन 9 अप्रैल को

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया पोस्टर विमोचन

बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) द्वारा एक ऐतिहासिक एवं वैश्विक आध्यात्मिक आयोजन “विश्व नवकार महामंत्र दिवस” इस वर्ष 9 अप्रैल 2026 को तेरापंथ भवन, गंगाशहर में प्रातः 8:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।
इस भव्य कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन द्वारा जीतो टीम के साथ किया गया। उन्होंने इस अद्वितीय आध्यात्मिक पहल के लिए जैन समाज व जीतो को शुभकामनाएं दीं।

जीतो के चेयरमैन ‘श्री जयचन्द लाल डागा’ ने जिला कलेक्टर को कार्यक्रम में पधारने हेतु आमंत्रित करते हुए बताया कि वर्ष 2025 में इस आयोजन का शुभारंभ विज्ञान भवन, नई दिल्ली में देश के “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी” की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ था। उस अवसर पर 108 से अधिक देशों में एक साथ, एक ही समय पर सामूहिक नवकार महामंत्र जाप कर विश्व में सकारात्मकता, प्रेम एवं शांति का संदेश प्रसारित किया गया था।
इस वर्ष भी यह आयोजन विश्व शांति, अहिंसा एवं आध्यात्मिक जागृति के उद्देश्य से वैश्विक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
जीतो के सेक्रेटरी ‘श्री पुनेश मुसरफ’ ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल जैन समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि सम्पूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया।

जीतो यूथ विंग के चेयरमैन ‘श्री दर्शन जैन सांड’ ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए श्रद्धालु navkardivas.jitoworld.org पर पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने सभी से अग्रिम रजिस्ट्रेशन करने का आग्रह करते हुए युवा वर्ग से विशेष अपील की कि करुणा, शांति एवं सद्भाव के संदेश को सशक्त बनाने हेतु अधिक से अधिक युवा इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें।
साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा को भी कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया गया तथा उनके द्वारा भी पोस्टर विमोचन किया गया । इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की । इस अवसर पर सागर पीठाधीश्वर दाता श्री रामेश्वरानंद जी महाराज ने इस आध्यात्मिक महोत्सव के लिये पूरी टीम को आशीर्वाद दिया ।

इस अवसर पर जैन समाज के अनेक गणमान्य सदस्य जिला कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित रहे, जिनमें मुख्यतः जैन महासभा अध्यक्ष श्री कन्हैया जी बोथरा, चम्पक मल जी सुराणा, इंद्रमल जी सुराणा,जतन लाल संचेती, भाजपा नेता मोहन सुराणा, अनंतवीर जैन, मेघराज बोथरा,संजय जैन सांड जीतो सदस्य सोहन लाल जी बैद, रिद्धकरण जी सेठीया , महेन्द्र जी सुराणा,कुणाल कोचर,विपुल कोठारी,अभिषेक कोचर, मनीष बोथरा, शामिल थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!