आज होगी भगवान परशुराम शोभायात्रा और महा आरती

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।श्री विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर बीकानेर की पावन धरा पर विशाल शोभायात्रा और महा आरती का आयोजन होगा । पिछले एक दशक से चल रही ये शोभायात्रा इस वर्ष एक नए रूप में नजर आएगी । परशुराम जन्मोत्सव एवं समारोह समिति के अध्यक्ष श्री सुशील पंचारिया ने बताया कि शोभायात्रा इस बार एक विशाल रूप में होगी जिसमें मुख्य आकर्षण भगवान परशुराम जी मूर्ति और उनका भव्य मंदिर स्वरूप होगा । शोभायात्रा में मुख्य अतिथि में ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के अध्यक्ष एस डी शर्मा, शिववाड़ी के महंत श्री विमर्शनंद गिरी जी महाराज, जुगलकिशोर जी पुजारी बाबा और सत्यनारायण जी तावनिया रीडी और गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. मनोज जी दीक्षित रहेंगे ।

श्री पंचारिया जी ने बताया कि शोभायात्रा में इस बार महिलाओं ने इस यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया है जिसमें विशेष परिधान के साथ मातृ शक्ति की भी पूरी भागीदारी इसमें रहेगी । इस यात्रा की शुरूआत एम एम ग्राउंड परशुराम चौराहा से प्रारंभ होकर गोकुल सर्किल, बारह गुवाड़, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, बिनानी चौक से होते हुवे जस्सूसर दरवाजे के अंदर तक जाएगी ।

शोभायात्रा में आम जनता का भी पूरा सहयोग मिल रहा है और बीकानेर शहर के फूमडा पाटा, बारहगुवाड चौक, बिनानी चौक और तेलीवाड़ा चौक में जैसे कई जगह पर जनता द्वारा स्वागत किया जाएगा । यात्रा में घोड़ा, ऊंट, विंटेज गाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा । भगवान परशुराम पर लिखे गीतों के गूंज के साथ यह यात्रा आगे बढ़ेगी जिसमें शंख की गूंज और ताशे के थाप से भक्तगणों में उत्साह वर्धन किया जाएगा ।

अध्यक्ष पंचारिया जी ने बीकानेर की जनता से निवेदन किया है कि भगवान श्री परशुराम के समस्त भक्तगण इस शोभायात्रा में शामिल हो इस यात्रा को भव्य रूप देकर सफल बनाए ।

Categories:
error: Content is protected !!