लूणकरणसर में दो स्थानों पर मेंस्ट्रुअल हाइजीन एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

लूणकरणसर। स्वर्गीय अंजली ओझा की पाँचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर व्हाइट बुक यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में मेंस्ट्रुअल हाइजीन एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन दो स्थानों—राजकीय महाविद्यालय, लूणकरणसर तथा सेंट शिवाजी महाराज अकादमी, लूणकरणसर—में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के बीच मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता, जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी वैज्ञानिक जानकारी का प्रसार करना रहा। इस दौरान छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए तथा उन्हें मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, सही उत्पाद के उपयोग एवं उचित निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई।

राजकीय महाविद्यालय, लूणकरणसर में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार से डॉ. श्रद्धा एवं डॉ. वीना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए मेंस्ट्रुअल हाइजीन, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों एवं प्रचलित भ्रांतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में व्हाइट बुक यूथ फाउंडेशन की टीम से सह-संस्थापक राहुल ओझा, सदस्य रेखा शर्मा, जयश्री सारस्वत, गौतम शर्मा, प्रशांत सारस्वत एवं विजय डूडी उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने छात्राओं को जागरूक रहने, स्वच्छता अपनाने एवं मासिक धर्म से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय अंजली ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके स्मरण में इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Categories:
error: Content is protected !!