विधायक सिद्धि कुमारी ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के आगमन एवं विकास कार्यों को लेकर बैठक की

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के प्रस्तावित बीकानेर आगमन एवं क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर आज विधायक सिद्धि कुमारी द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के आगमन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें गति देने एवं आमजन तक उनके लाभ पहुंचाने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में भाजपा नेता मोहन सुराणा, मनीष सोनी, कुणाल कोचर, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, धर्मपाल डूडी, कपिल शर्मा, अनूप गहलोत, मांगीलाल विश्नोई एवं अजय खत्री सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!