
सेवानिवृत बैंकर्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक अजमेर में संपन्न
बीकानेर के आर के शर्मा बने राजस्थान राज्य यूनिट के महासचिव व के एन जोशी कोषाध्यक्ष
ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन की केन्द्रीय समिति की बैठक अजमेर के होटल स्टार इन में आर एल राव की अध्यक्षता में आहूत की गई । बैठक में पेंशन अपडेशन, न्यायालय में लंबित प्रकरण सहित सेवानिवृत अधिकारी व कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय लिये गये । महासचिव बीकानेर के एन एल पंचारिया के अनुसार संगठन की राजस्थान स्टेट यूनिट के अध्यक्ष जोधपुर के गोपाल सिंह चौधरी, महासचिव बीकानेर के आर के शर्मा व कोषाध्यक्ष बीकानेर के के एन जोशी बने । बैठक में सी एल जांगिड़, सूरज नारायण लखोटिया, राजेश त्यागी, विजय वासुदेव, बीकानेर के भूदेव शर्मा, आर के शर्मा व सैयद मुश्ताक अली सहित ब्यावर के बीरम लाल पालोटिया, जोधपुर के डी के परियानी व ए के पुंगलिया ने विचार रखे । बैठक में अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर, ब्यावर, श्रीगंगानगर के पदाधिकारियों ने भाग लिया ।












Leave a Reply