बीकानेर फ्लाइट का नया समर शेड्यूल जारी, जयपुर के लिए हवाई कनेक्टिविटी हुई बेहतर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर और जयपुर के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जयपुर–बीकानेर रूट पर संचालित होने वाली फ्लाइट सेवा का नया समर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह उड़ान Alliance Air द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी और अधिक सुदृढ़ हुई है।
जारी शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट संख्या 9I833 जयपुर से 15:20 बजे प्रस्थान कर 16:30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। वहीं फ्लाइट संख्या 9I834 बीकानेर से 16:55 बजे प्रस्थान कर 18:05 बजे जयपुर पहुंचेगी।
यह सेवा ATR-42 विमान से संचालित होगी और नया समर शेड्यूल 29 मार्च से 24 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।
इससे व्यापार, पर्यटन और प्रशासनिक कार्यों के लिए आवागमन और अधिक सुगम होने की उम्मीद है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!