स्वर्गीय जगदीश चंद्र पांडे, पूर्व अध्यक्ष (टेक्निकल कमेटी, राजस्थान बास्केटबॉल संघ) की स्मृति में पांडे परिवार द्वारा जिला बास्केटबॉल संघ को 40 कुर्सियां भेंट …

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।स्वर्गीय जगदीश चंद्र पांडे, पूर्व अध्यक्ष (टेक्निकल कमेटी, राजस्थान बास्केटबॉल संघ) की स्मृति में गुरु जी की याद में पांडे परिवार द्वारा जिला बास्केटबॉल संघ को 40 कुर्सियां भेंट की गईं। जिला बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष, सचिव एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा पांडे परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया । यह सप्रेम भेंट गुरुजी की याद को हर प्रतियोगिता एव नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों में रहेगी और गुरु जी को हमेशा याद किया जाएगा । इस अवसर पर पांडे परिवार की ओर से उर्मिला पांडे, डॉ. अक्षय पांडे, डॉ. स्मिता शर्मा तथा प्रेक्षा ,जतिन , उदय सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से अध्यक्ष दुर्गा सिंह शेखावत ,सचिव राजेंद्र सिंह शेखावत , फूसाराम जी भादू, आनंद सिंह राजवी, गंगा सिंह, , सुश्री निशा लिम्बा , सम्पत राठौड़ ,वैभवमान सिंह शेखावत, वरिष्ठ खिलाड़ी करणी सिंह जी राजपुरोहित , विकास चौधरी एवं शक्ति सिंह भी उपस्थित रहे |सचिव राजेंद्र सिंह शेखावत ने पुनः पांडे परिवार का आभार व्यक्त किया ।

Categories:
error: Content is protected !!