जयपुर । जयपुर में श्री सिद्धा समूह, सेवा भारती द्वारा‘*परिंदा* ’ अभियान के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किए गए—पेड़ों पर परिंदा बांधना व उनमें जल भरना। यह कार्य वैदिक कन्या विद्यालय एवं ए.वी.एम स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर किया गया। डॉ दिव्या वालिया ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों की चिंता करना भी हमारा दायित्व बनता है जिसके तहत करीबन 12 सदस्यों ने मिलकर पेड़ों पर परिन्डा बांधने का कार्य विद्यालय के बच्चों के सहयोग से किया। कोर्डिनेटर डॉ राकेश कालरा ने बताया कि, बच्चों के सहयोग से कार्य करने के पीछे का उद्देश्य इन बच्चों में भी संस्कार निर्माण एवं सद्भावना का विकास करना था साथ ही बच्चों को कुछ खेल भी खिलाएं गए। डॉ राजवीर आर्य ने बच्चों को स्वच्छ रहना एवं उत्तम भोजन करना शरीर के लिए कितना आवश्यक है यह समझाया। मुस्कान ने बच्चों के साथ एक सुंदर गीत बोलकर सभी को उत्साहित कर दिया तथा मंजू मलिक ने कुछ कविताएं बुलवायीं।कार्यक्रम के अंत में दोनों विद्यालयों को 25-25 गेम किट्स भेंट की गईं। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में सभी टीम सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वैदिक कन्या विद्यालय को पुस्तकों का दान देने के लिए डॉ. राजवीर आर्य का सहयोग मिला। बच्चों के लिए भोजन एवं पेय पदार्थ की व्यवस्था करने हेतु मुस्कान ने बढ़ चढ़ कर कार्य किया।दिव्या, मंजू एवं मुस्कान द्वारा आयोजित रोचक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों को सभी ने विशेष सराहा। वहीं, प्रिया खन्ना, दिशा, डॉ. कुमुद, श्वेता एवं पूजा व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभालने के कटिबद्ध रहीं।सभी परिंदा दानकर्ताओं का भी दिल से धन्यवाद, जिनके सहयोग से यह अभियान सफल हो पाया। बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं तथा बिस्किट, टॉफी एवं पेय पदार्थ वितरित किए गए। साथ ही वैदिक विद्यालय को पुस्तकें भी भेंट की गईं।इसके अतिरिक्त, एक प्रतिभाशाली एवं विशेष बच्चे की वार्षिक फीस हेतु 10,000 रुपये की सहायता प्रदान कराने का आशवासन दिया।
Latest Posts
- मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से शिष्टाचार भेंट, कार्यकाल विस्तार पर दी बधाई !!

- गंगाशहर नागरिक परिषद्, कोलकाता द्वारा 105 प्रतिभाओं का सम्मान

- नगर निगम चुनाव में भाजपा का चुनावी शंखनाद, संगठन ने तय की जीत की रणनीति

- छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए : सीआई सुमन शेखावत

- परीक्षा केंद्र पर अनियमितता पाए जाने पर कुलगुरु ने तत्काल किया परीक्षा केंद्र निरस्त
Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


