देवस्थान व मंदिर परिसर में पॉलिथीन मुक्त अभियान, निःशुल्क पत्तल-दोना वितरण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 18 मार्च।
पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देवस्थान एवं मंदिर परिसर में पर्यावरण प्रेमी टीम द्वारा विशेष पहल करते हुए ठेलों व गाड़ियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को निःशुल्क पत्तल-दोना एवं कागज के लिफाफों का वितरण किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर को पॉलिथीन मुक्त बनाना और श्रद्धालुओं को प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल विकल्प उपलब्ध कराना है। इसके तहत मंदिर परिसर के विभिन्न स्थानों पर ठेले/गाड़ियां लगाकर प्रसाद एवं पूजन सामग्री के लिए पत्तल-दोना उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी मिल रहा है।

इसके साथ ही पॉलिथीन के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए बच्चों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से “पॉलिथीन छोड़ो, पर्यावरण बचाओ” जैसे नारों के जरिए आमजन को जागरूक किया गया।

बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विकास समिति के आयोजक राकेश शर्मा ने बताया कि इस पहल से पॉलिथीन और प्लास्टिक के उपयोग में कमी आएगी तथा मंदिर परिसर स्वच्छ और पवित्र बना रहेगा। उन्होंने इसे जन-जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए आमजन से सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “पॉलिथीन मुक्त मंदिर – स्वच्छ वातावरण” के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अपील की गई कि वे पॉलिथीन का उपयोग न करें और पत्तल-दोना जैसे पर्यावरण अनुकूल साधनों का ही प्रयोग करें।

इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी टीम के सदस्य एस.पी. पांडे, तरुण पांडे, अरुण सोलंकी, नरेंद्र शर्मा, दिनेश भटनागर, सुमेश शर्मा, सुमन शर्मा, पूजा शर्मा, विपिन चौधरी, घनश्याम दास, अशोक शर्मा, गोमती सोलंकी, अलका भार्गव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!