बीकानेर।“रिश्तों की राह: दो कदम अपनों के संग” अभियान के तहत आज गंगा जुबली पिंजरा प्रोल गौशाला, बीकानेर में कार्यक्रम के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम समाजसेवी भामाशाह एवं गोसेवी श्री देवकिशन चांडक (देवश्री जी) के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में गोभक्त उपस्थित रहे और सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में पारिवारिक जुड़ाव, संस्कार और एकता को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।महाराजा गंगा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. बिट्ठल बिस्सा ने कहा कि आज के समय में परिवारों को एक साथ जोड़ना अत्यंत आवश्यक है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।इसी क्रम में आज सुबह भ्रमण पथ पर “रिश्तों की राह: दो कदम अपनों के संग” के प्रचार के दौरान वहां की सबसे सक्रिय टीम जय श्री राम एवं जय श्री कृष्णा टीम ने अपनी सहभागिता जताई और आयोजन में शामिल होने का विश्वास दिलाया।दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने बताया कि टीम लगातार शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर इस अभियान का प्रचार-प्रसार कर रही है, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस पहल से जुड़ सकें।इस अवसर पर इंदु वर्मा सहित टीम के सदस्य रुद्राक्ष, साक्षी राठौड़, निशा सहारण, कुसुम, हिताशा रावत, अभिषेक और प्रेक्षा उपस्थित रहे।15 मई को भ्रमण पथ, बीकानेर में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम अब शहर में एक सामाजिक आंदोलन का रूप लेता जा रहा है, जिसमें हर वर्ग का सहयोग और समर्थन लगातार बढ़ रहा है
Latest Posts
- बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने नव नियुक्त कोट गेट थानाधिकारी श्री मनोज तिवाड़ी का किया अभिनंदन

- लोकभवन में विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित

- सद्भावना संगीत कला केंद्र बीकानेर की ओर से आज दिनांक मोहम्मद रफी की याद में “याद न जाए बीते दिनों की” का आयोजन

- गंगाशहर राजकीय सेटेलाईट अस्पताल में वरिष्ठ नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. संजीव सहगल की सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित

- UNCCD Pre-COP 17 के दौरान “प्रकृति के प्रहरी 2.0” ECO INNOVATION VIDEO COMPETITION ‘ के पोस्टर का भव्य विमोचन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


