श्रीडूंगरगढ़ में रामनवमी पर भव्य धर्मयात्रा की तैयारी तेज, विधायक ताराचंद सारस्वत भी बैठक में शामिल हुए

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

श्री डूंगरगढ़। रामनवमी के पावन अवसर पर 25 मार्च को आयोजित होने वाली भव्य धर्मयात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय में धर्मयात्रा की पूर्व संध्या पर बैठक में क्षेत्र के विधायक ताराचंद सारस्वत ने शिरकत कर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को धर्मयात्रा को भव्य, आकर्षक एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और जगह-जगह भव्य स्वागत की व्यवस्था करने का आह्वान किया।
विधायक सारस्वत ने कहा कि रामनवमी का पर्व हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, ऐसे में धर्मयात्रा का आयोजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखते हुए आयोजन को सफल बनाने की अपील की तथा कार्यक्रम की तैयारी में लगे कार्यकर्ताओ का होंसला बढ़ाते हुए प्रोत्साहित किया |
बैठक में मनोज डागा, संतोष बोहरा, संजय शर्मा, हेमनाथ जाखड़, श्याम सुन्दर जोशी सहित विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर धर्मयात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Categories:
error: Content is protected !!