पी.टी.ई.टी.2026: अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए काउंसलिंग में स्थानीय कॉलेज को दी जाएगी प्राथमिकता

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


कोटा | वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही पी.टी.ई.टी. परीक्षा में अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में उनके गृह जिले में स्थित बी.एड. कॉलेज आवंटित करने को प्राथमिकता दी जाएगी | समन्वयक प्रो.क्षमता चौधरी ने बताया की दो वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अब तक 77 हज़ार आवेदन प्राप्त हुए है | अभ्यर्थी हित को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा भरें गए स्थाई पते के नजदीक कॉलेज आवंटन करने का प्रयास किया जायेगा | काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थी के मूल निवास के जिले को प्राथमिकता देते हुए प्रथम विकल्प के रूप में रखा जाएगा| सहसमन्वयक डॉ. रवि गुप्ता ने बताया की प्राय यह देखा गया है कि बी.एड. करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने निवास स्थान के समीप स्थित कॉलेज का चयन चाहते है | इसी के मध्य नजर रखते हुए आवंटन में स्वयं के जिले में स्थित कॉलेज की वरीयता स्वतः ही सर्वोच्च रखी जाएगी तथा यथा संभव वही का महाविद्यालय ही आवंटित होगा
64 प्रतिशत महिला अभ्यर्थी
आयोजन समिति के सदस्य डॉ.सुरेन्द्र कुमार कुलश्रेष्ठ ने बताया की आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में 64 प्रतिशत महिला अभ्यर्थी है तथा इनकी सख्या पुरुष अभ्यर्थियों से लगभग दुगनी है | विश्वविद्यालय के इस निर्णय से बी.एड. कर शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवा प्रोत्साहित होंगे | इच्छुक अभ्यर्थी 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है | आवेदन शुल्क पांच सौ रूपये है | सबसे अधिक आवेदन जयपुर में 10,953 और सबसे कम आवेदन सलुम्बर जिले में 329 प्राप्त हुए | लगभग 9.5 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने अंग्रेजी माध्यम में प्रश्न पत्र चाहा है | 20 हजार आवेदक ऐसे है जो अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे है |
आवेदन में त्रुटी सुधार 22 अप्रैल तक
डॉ संदीप हुड्डा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में रुपये 200/-के टोकन शुल्क अदा करके अभ्यर्थी अधिकृत वेबसाइट पर जाकर करेक्शन पैनल के माध्यम से प्रस्तुत विवरण में संशोधन कर सकते है | अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो,हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान में संशोधन नहीं किया जा सकेगा | अभ्यर्थी आवेदन से पूर्व उक्त वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर उपलब्ध दिशा निर्देशों का आवश्यक रूप से अध्ययन कर लेवें |

Categories:
error: Content is protected !!