Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

जिला उद्योग संघ, बीकानेर के चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता में उठे सवाल, बदलाव की मांग तेज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। जिला उद्योग संघ, बीकानेर के आगामी चुनाव (20 मार्च 2026) के संदर्भ में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री सुशील थिरानी द्वारा आज रिद्धि सिद्धि भवन, रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र, बीकानेर में आयोजित प्रेस वार्ता में चुनावी प्रक्रिया एवं संघ की कार्यप्रणाली को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए।
प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में अध्यक्ष पद के लिये चुनाव लड़ रहे श्री सुशील थिरानी के साथ श्री विनोद गोयल, श्री विनोद बाफना एवं श्री जुगल राठी उपस्थित रहे।
श्री सुशील थिरानी ने कहा कि वर्तमान चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से संचालित नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 17 वर्षों से एक ही व्यक्ति अवैध तरीके से पद पर बैठकर संस्था का संचालन कर रहा है, जिससे आम उद्योगपतियों की भागीदारी सीमित हो गई है। उन्होंने कहा कि उद्योग संघ के दरवाजे आम उद्योगपतियों के लिए लगभग बंद हो चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दो अलग-अलग वोटर लिस्ट जारी कर मतदाताओं को भ्रमित किया गया है, जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। श्री थिरानी ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि “व्यापारियों की सेवा करना मेरा मुख्य उद्देश्य है। इसी भावना के साथ मैं अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहा हूँ और बीकानेर के औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”

उपाधयक्ष पद के लिये चुनाव लड़ रहे श्री विनोद गोयल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया संस्था के संविधान के अनुरूप नहीं हो रही है और इसमें सुधार आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में पारदर्शिता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित करने के लिए परिवर्तन जरूरी है।

उपाध्यक्ष पद के लिये चुनाव लड़ रहे श्री विनोद बाफना ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में उद्योग का अपेक्षित विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने राजस्थान में बिजली, परिवहन लागत, सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को उद्योग के विकास में बाधा बताया और इन पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता जताई। राजस्थान में जयपुर,जोधपुर आदि शहरों की तुलना में विकास की गति अत्यंत धीमी है, इसे विकसित करना अत्यंत आवश्यक है ।

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी ने कहा कि जिला उद्योग संघ में वर्षों से चली आ रही व्यक्तिवाद की परंपरा को समाप्त कर लोकतांत्रिक तरीके से नए नेतृत्व को अवसर देना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि बीकानेर के व्यापारियों ने देखा है कि पूर्व में व्यापार मंडल भी विभिन्न कारणों से निष्क्रिय रहा, जिससे व्यापार की गति प्रभावित हुई।
श्री राठी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व न्यायालय के निर्देश पर हुए चुनाव में व्यापारियों ने उन्हें अध्यक्ष के रूप में चुना। इस एक वर्ष के कार्यकाल में उनकी टीम, व्यापारियों एवं उद्योगपतियों के सहयोग से कई महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि बीकानेर में पहली बार आयोजित ट्रेड फेयर से छोटे से बड़े व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को व्यापक लाभ मिला।
इसके अतिरिक्त, शहर की वर्षों पुरानी रेलवे फाटक समस्या के समाधान हेतु “रेलवे फाटक ऐप” विकसित कर आमजन को राहत प्रदान की गई। इसके अलावा अनेकों कार्य हुए और आगे भी जारी रहेंगे । श्री जुगल राठी ने कहा कि अब समय है कि जिला उद्योग संघ एवं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल कंधे से कंधा मिलाकर बीकानेर के समग्र औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास में योगदान दें। उन्होंने श्री सुशील थिरानी एवं उनकी टीम को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
प्रेस वार्ता के दौरान उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा मीडिया प्रतिनिधियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!