नेटबॉल में राजस्थान ने जीता रजत पदक, बीकानेर के खिलाड़ियों का अहम योगदान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स की नेटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता चंडीगढ़ में आयोजित हुई, जिसमें 30 से 40 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रेम चौधरी ने बताया कि इस उपलब्धि में बीकानेर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में बीकानेर से उपकप्तान के रूप में प्रभाकर गहलोत शामिल रहे, जबकि टीम का नेतृत्व कप्तान अभिषेक चांवरिया ने किया। कमलेश सिंह ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और कोच राहुल कृष्णिया के मार्गदर्शन में टीम ने उच्च स्तरीय खेल दिखाया।

संघ की सचिव निशा लिम्बा ने बताया कि खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण से यह सफलता मिली है। खेलो मास्टर्स के सचिव लोकेश यादव ने भी टीम को बधाई दी।

गौरतलब है कि वर्ष 2028 में दिल्ली में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इस उपलब्धि पर जिला नेटबॉल संघ ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

Categories:
error: Content is protected !!