बालिका सैनिक स्कूल चयन परीक्षा 2026 का परिणाम जारी, 7 अप्रैल तक होंगे दस्तावेज सत्यापन

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 2 अप्रैल। मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के तहत चरणबद्ध रूप से प्रथम चरण में सम्मिलित दो बालिका सैनिक स्कूलों के लिए आयोजित चयन परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 8 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक राज्य के समस्त जिला मुख्यालयों पर आयोजित की गई थी।
इस चयन परीक्षा के माध्यम से पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक स्कूल, जयमलसर (बीकानेर) एवं महाराव शेखाजी बालिका सैनिक स्कूल, सीकर के लिए छात्राओं का चयन किया जाएगा।
परीक्षार्थी अपना परिणाम शाला दर्पण मॉड्यूल में उपलब्ध बालिका सैनिक स्कूल टैब पर जाकर अपने रोल नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज कर देख सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए जिला आवंटित किया गया है, वे सभी परीक्षार्थी 07 अप्रैल 2026 तक संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक कार्यालय में उपस्थित होकर अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करवाना सुनिश्चित करेंगे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!