बीकानेर। शहर में सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर आमजन एवं विशेष रूप से टैक्सी संचालकों और ड्राइवरों में भारी रोष व्याप्त है। हाल ही में सीएनजी के दामों में 5 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि ने परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति को और अधिक प्रभावित कर दिया है।वर्तमान में बीकानेर में सीएनजी की कीमत लगभग 114.33 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच चुकी है, जो आम उपभोक्ताओं के लिए अत्यधिक महंगी साबित हो रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ईंधन के रूप में सीएनजी को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन बढ़ती कीमतें इस नीति के उद्देश्य को कमजोर कर रही हैं। महंगे दामों के कारण वाहन चालक पुनः पेट्रोल और डीजल जैसे पारंपरिक ईंधनों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ने की आशंका है।यह स्थिति और भी चिंताजनक इसलिए है क्योंकि बीकानेर क्षेत्र में सीएनजी एवं बायोगैस की उपलब्धता होने के बावजूद यहां की दरें अन्य शहरों, विशेषकर जयपुर, की तुलना में काफी अधिक हैं। जहां अन्य शहरों में सीएनजी की कीमत लगभग 89.16 रुपए प्रति किलोग्राम है, वहीं बीकानेर में यह कहीं अधिक है।जीप कार टैक्सी यूनियन, बीकानेर के अध्यक्ष श्री हीराराम बिश्नोई ने प्रशासन एवं संबंधित कंपनी से मांग की है कि इस विषय की गंभीरता को देखते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया जाए और बीकानेर में सीएनजी की दरों को अन्य शहरों के अनुरूप कम किया जाए। इससे आमजन को राहत मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को भी बल मिलेगा।यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उचित निर्णय नहीं लिया गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जा सकता है।
Latest Posts
- बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने नव नियुक्त कोट गेट थानाधिकारी श्री मनोज तिवाड़ी का किया अभिनंदन

- लोकभवन में विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित

- सद्भावना संगीत कला केंद्र बीकानेर की ओर से आज दिनांक मोहम्मद रफी की याद में “याद न जाए बीते दिनों की” का आयोजन

- गंगाशहर राजकीय सेटेलाईट अस्पताल में वरिष्ठ नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. संजीव सहगल की सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित

- UNCCD Pre-COP 17 के दौरान “प्रकृति के प्रहरी 2.0” ECO INNOVATION VIDEO COMPETITION ‘ के पोस्टर का भव्य विमोचन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS



