बीकानेर। भारत सरकार के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के निवास पर निर्विकल्प फाउंडेशन एवं बीकाजी के सहयोग से संचालित होने वाले निशुल्क करिअर काउंसलिंग वैन प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी निर्विकल्प फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने दी। डॉ श्रीमाली ने मंत्री महोदय को बताया कि यह विशेष वैन ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर विद्यार्थियों को करिअर संबंधी मार्गदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी, विषय चयन, रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों के बारे में जागरूक करेगी। परियोजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों तक सही दिशा और जानकारी पहुंचाना है, जिन्हें संसाधनों और विशेषज्ञ सलाह का अभाव रहता है।माननीय मंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को सही करिअर मार्गदर्शन मिलना अत्यंत आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी जानकारी के अभाव में अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते, ऐसे में इस प्रकार की पहल उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।निर्विकल्प फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस निशुल्क करिअर काउंसलिंग वैन के माध्यम से गांव-गांव जाकर विद्यार्थियों को विशेषज्ञों द्वारा करिअर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों के युवाओं को सही दिशा देना और उन्हें बेहतर भविष्य के अवसरों से जोड़ना है।उन्होंने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें प्रतियोगी माहौल के लिए भी तैयार करेगी। आने वाले समय में विभिन्न स्कूलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष काउंसलिंग शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
Latest Posts
- मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से शिष्टाचार भेंट, कार्यकाल विस्तार पर दी बधाई !!

- गंगाशहर नागरिक परिषद्, कोलकाता द्वारा 105 प्रतिभाओं का सम्मान

- नगर निगम चुनाव में भाजपा का चुनावी शंखनाद, संगठन ने तय की जीत की रणनीति

- छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए : सीआई सुमन शेखावत

- परीक्षा केंद्र पर अनियमितता पाए जाने पर कुलगुरु ने तत्काल किया परीक्षा केंद्र निरस्त
Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


