भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूल समय, बीकानेर में 27 अप्रैल से नई समय-सारिणी लागू

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 25 अप्रैल। जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली समय में बदलाव का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कार्यालय जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बीकानेर द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब कक्षा 1 से 8 तक के सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों का समय परिवर्तित कर दिया गया है।

जारी आदेश में बताया गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव पर यह निर्णय लिया गया।

नई व्यवस्था के तहत 27 अप्रैल 2026 से सत्रांत तक कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए पूर्व निर्धारित समय ही यथावत रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अधिकारी इस आदेश की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

Categories:
error: Content is protected !!