बीकानेर।बीकानेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जिला कलेक्टर निशांत जैन से दूरभाष पर वार्ता कर बीकानेर के सांखला रेलवे फाटक एवं कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम की स्थिति में आमजन को हो रही परेशानी से अवगत कराया।श्याम पंचारिया ने बताया कि दोनों रेलवे फाटकों पर प्रतिदिन वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को भीषण गर्मी में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने जिला कलेक्टर को अवगत कराया कि गत वर्ष प्रशासन द्वारा इन स्थानों पर छाया टेंट की व्यवस्था कर आमजन को राहत दी गई थी। इस वर्ष भी गर्मी के विकराल रूप को देखते हुए सांखला एवं कोटगेट रेलवे फाटक पर शीघ्र छाया टेंट लगवाने की मांग की गई।इस पर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत आदेश जारी करने की बात कही तथा आश्वस्त किया कि कल से दोनों स्थानों पर टेंट व्यवस्था कर दी जाएगी, ताकि जाम के दौरान खड़े आमजन को राहत मिल सके।मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित निर्णय लेना सराहनीय है और इससे हजारों शहरवासियों को भीषण गर्मी में राहत मिलेगी।
Latest Posts
- कलाकार अमूर्त को मूर्त बना देता है – डॉ. राकेश किराडू

- खेलो बीकानेर यूथ गेम्स 3.0 को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह, 25 जून तक होंगे पंजीकरण

- कम तेल की थाली–स्वस्थ भारत की खुशहाली: महिलाओं ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश..

- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: ओलंपिया हेल्थ क्लब में योग शिविर, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

- Major Alert for Bikaner Rail Passengers: ₹500 Fine for Ticketless Travel and Entering Railway Premises Without Platform Ticket, Indian Railways Implements New Rules

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS









