प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने ली भाजपा देहात बैठक संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और सभी को मिलकर जनहित के कार्यों को गति देनी है– मदन राठौड़

बीकानेर भाजपा देहात जिला कार्यालय में आज आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने सहभागिता की बैठक की अध्यक्षता देहात जिलाध्यक्ष श्री श्याम पंचारिया ने की कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने उद्बोधन में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और सभी को मिलकर जनहित के कार्यों को गति देनी है हमारे विधायक जनता के बीच जाते है उनके काम करवाते है जनसुनवाई करते है हमारे संगठन के कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर काम करते है केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को दिलवाते है।
प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने कहा कि पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत से ही संगठन निरंतर मजबूत होता है, इसलिए सभी को सक्रिय रूप से जुड़कर कार्य करना चाहिए।
प्रदेश मंत्री श्रीमती अपूर्वा सिंह ने कहा कि महिला शक्ति एवं युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने महिला को सम्मान दिया नारी शक्ति अधिनियम महिलाओं को समर्पित किया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल विश्नोई ने कहा हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है और हमारे मुख्य प्रदेशाध्यक्ष हमारे बीच में है और दिन रात कड़ी मेहनत कर संगठन मजबूत करने का काम किया है हमारी भजनलाल शर्मा सरकार ने जनता से जो वादे किए उसमें अधिकतर वादे हमने पूर्ण किए है।

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा हमारे लिए गर्व की बात है हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य है भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जिसमें साधारण कार्यकर्ता भी महत्वपूर्ण पद पर बैठ सकता है त्याग, तपस्या और समर्पण से काम करने वालों को ये पार्टी काम करने वालों को पार्टी दस गुना सम्मान आपको वापस देती है प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार ने हर क्षेत्र में शानदार काम किया है सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति को मिले ये हमारा दायित्व है।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने एक वर्ष के कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए कहा एक वर्ष में हमारी टीम में बेहतरीन कार्य किया है बीकानेर की देहात में आने वाले समय में बीकानेर जिले 27 मंडलों के सभी बूथ पर हमने कार्य किया है और डबल इंजन की सरकार में इस बार हम तीन इंजन जिला प्रमुख, प्रधान, ओर सरपंच भी हम जोड़ने वाले है।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया आज की बैठक में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, अंशुमान सिंह भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जालम सिंह भाटी, कुंभाराम सिद्ध, जिला प्रभारी बलवीर विश्नोई, महामंत्री तोलाराम कूकना, दिलीप राजपुरोहित, कैलाश सियाग, पवन स्वामी, हेमनाथ जाखड़, रामेश्वर पारीक, राजपाल शेखावत, जसवंत दईया,राजाराम ओझा, महेंद्र ढाका, जैना महाराज, अशोक सेन, छैलू सिंह, कृष्ण कंवर, सरोज प्रजापत, पूजा मोहता, निशा लिंबा, अर्जुन कड़वासरा, सुरेंद्र स्वामी, हरिशंकर दईया, विनोद गिरी गुसाई, भंवर जांगिड, प्रदीप सारस्वत, दौलत सहारण उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!