बीकानेर, 25 अप्रैल। जिले में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 11 वाहनों को पकड़ा गया तथा उनसे लाखों रुपए की पेनल्टी वसूली गई।खनि अभियंता एम.पी. पुरोहित ने बताया कि जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन के निर्देशानुसार शुक्रवार को खनि अभियंता कार्यालय की तकनीकी टीम ने लूणकरणसर क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान 7 वाहनों को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा। इनमें 6 वाहन खनिज मुरम, कंकर एवं मेसनरी स्टोन का अवैध परिवहन कर रहे थे, जबकि 1 वाहन बिना रवन्ना के खनिज सिलिका सैंड ले जा रहा था। जांच में 3 वाहन ओवरलोड भी पाए गए। सभी वाहन चालकों/स्वामियों से कुल 8,94,350 रुपए की पेनल्टी राशि राजकोष में जमा करवाई गई।उन्होंने बताया कि इसी दिन खनि अभियंता (सतर्कता) टीम ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 4 वाहनों को मेसनरी स्टोन (क्रशर गिट्टी) का अवैध परिवहन करते पकड़ा। इनसे कुल 4,32,400 रुपए की पेनल्टी वसूली गई।पुरोहित ने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Latest Posts
- BIG INTELLIGENCE CRACKDOWN IN BIKANER: MI, CID, ZONAL INTELLIGENCE & POLICE SEIZE 600 GRAMS OF “WHALE VOMIT” AMBERGRIS WORTH UP TO ₹1 CRORE

- IAS Aparna Gupta Leads Rajasthan’s Water Heritage Revival, Turning Traditional Stepwells and Ponds into a Community-Led Conservation Movement

- India’s Nuclear Policy: Between Security, Status and Strategic Autonomy

- Women of the Future Awards 2026 to Honour Inspiring Women in Bikaner on September 20

- गांधी जयंती पर पत्रकारों, मीडिया एवं डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान, बीकानेर पुलिस के सर्किल ऑफिसर भी होंगे सम्मानित

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


