प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत स्थानीय कारीगरों एवं लाभार्थियों को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु आयोजित प्रदर्शनी सह व्यापार मेले का सफलतापूर्वक समापन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत स्थानीय कारीगरों एवं लाभार्थियों को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु 22 से 24 मार्च 2026 तक ग्रामीण हाट में प्रदर्शनी सह व्यापार मेले का सफलतापूर्वक समापन किया गया

एमएसएमई सहायक निदेशक श्री तरुण भटनागर ने बताया कि जिला प्रशासन व जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से आयोजित हो रहे इस मेले में करीब 55 स्टॉल पीएम विश्वकर्मा के लोगो ने लगाई ।

श्री भटनागर ने बताया कि मेले का उद्देश्य विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन के लिए मंच उपलब्ध कराना, व्यवसाय का विस्तार करना, नए अवसरों की तलाश, आपसी सहयोग को बढ़ावा देना तथा नेटवर्किंग के माध्यम से ज्ञान वृद्धि करना था

समापन में मुख्य अतिथि नाबार्ड के रमेश तांबिया, केवीआईसी के सहायक निर्देशक जय कुलश्रेष्ठ एव जिला उद्योग के महाप्रबंधक श्री सुरेंद्र जी थे । अन्य अतिथिगन और सम्मानित सदस्य मौजूद रहे

Categories:
error: Content is protected !!