फन्ना बाबू का निधन उद्योग व सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति :- पचीसिया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

24 अप्रेल को 2 बजे तक औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रखने का किया आव्हान



बीकानेर ।जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने भुजिया किंग फन्ना बाबू के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए बीकानेर जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को 24 अप्रेल 2026 को दोपहर 2 बजे तक बंद रखने का आव्हान करते हुए बताया कि फन्ना बाबू का निधन उद्योग व सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है और पूरा बीकानेर जिला उद्योग संघ परिवार बाबू के निधन से आहत है | श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री किशन मूंधड़ा ने बताया कि बीकानेर में एक वरिष्ठ उद्योगपति, भामाशाह और समाजसेवी के रूप में उनका योगदान अविस्मरनीय है | बीकानेर जिला उद्योग संघ उपाध्यक्ष नरेश मित्तल ने बताया कि देश ने एक बड़ा उद्योगपति को खोया है और फन्ना बाबू के अनुभव से ही आज बीकाजी ब्रांड दुनिया भर में बीकानेरी स्वाद की पहचान बना पाया है | उपाध्यक्ष अशोक सुराणा ने बताया कि फन्ना बाबू उद्योग व व्यापार के साथ साथ सामाजिक तथा धार्मिक क्षेत्र में भी पूरे सक्रिय रहे हैं और बाबू ने बीकाजी के माध्यम से बीकानेर को विश्वपटल पर पहचान दिलाई है | सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि फन्ना बाबू का निधन केवल बीकानेर के उद्योग जगत के लिए नहीं बल्कि पूरे भारत देश के लिए दुःख का विषय है | बाबू की उद्यम कुशलता से ही बीकाजी की असली पहचान बन पाई है और बाबू की मेहनत एवं लगन का ही परिणाम है बीकाजी | कोषाध्यक्ष पारस डागा ने बताया कि फन्ना बाबू युवा उद्यमियों के प्रेरणास्त्रोत थे आज बिक्नाए ही नहीं पूरे भारतवर्ष के युवा बाबू को अपना आइडल मानते हैं | संयुक्त सचिव श्यामसुन्दर सोनी ने बताया कि आज केवल बीकानेर ही नहीं पूरे भारतवर्ष ने एक सफल उद्यमी एवं समाजसेवी भामाशाह को खोया है | बाबू के हंसमुख एवं मिलनसार स्वभाव को दुनिया याद रखेगी | वरिष्ठ उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि बाबू मेरे परम मित्र थे एवं उनका देवलोक गमन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है | फोर्टी संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी व सचिव मनीष नाहटा ने संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि नियति ने आज हमारे बीच से अनुभवी उद्योगपति व समाजसेवी को छीन लिया है जिसकी भरपाई होना असम्भव है |

Categories:
error: Content is protected !!