बीकानेर।राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील प्रांतीय आह्वान पर आज बीकानेर जिले की ओर से सुभाष आचार्य(प्रदेश सलाहकार मंडल अध्यक्ष) ओर यतीश वर्मा (प्रदेश महामंत्री) के नेतृत्व में जिलाधीश बीकानेर के आगे प्रदर्शन करके जिलाधीश निशांत जैन को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सकारात्मक निर्णय किए जाने की बात की।जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया कि वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट की ओर से टैट की अनिवार्यता की गई है उसे राज्य सरकार पुनः विचार करे पूर्व में जो शिक्षक लगे हुए है उन्हें इससे मुक्त किया जाए ओर नई नियुक्ति के समय अनिवार्यता लागू की जा सकती है। साथ ही संस्था प्रधान के अवकाश में की गई कटौती को पुनः बहाल करने की बात कही।सुभाष आचार्य ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण करने,वेतन विसंगति दूर करने,संविदा शिक्षकों का नियमितीकरण करने,रिक्त पदों पर नई भर्तियां ओर पद सृजन करने को कहा।यतीश वर्मा ने कहा कि नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू किया जिसका संगठन ने स्वागत किया लेकिन ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय राजस्थान की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए 20 जून से नहीं करके हमेशा की तरह 1 जुलाई से ही किया जाए।प्रदर्शन ओर ज्ञापन में सुभाष आचार्य,यतीश वर्मा,आनंद पारीक, असलम मोहम्मद समेजा, जय प्रकाश कसवा,अजय भाटी,गोपाल पारीक,सुंदर बारूपाल,अशोक बारूपाल,राजदीप यादव,नवाब अली,कमलेश कुमार,मयंक स्वामी,गुलाबनाथ योगी,भंगा सिंह यादव,शौकत अली ,अजीज अहमद,राम रतन,राजकुमार आदि अनेक साथी शामिल हुए।
Latest Posts
- कलाकार अमूर्त को मूर्त बना देता है – डॉ. राकेश किराडू

- खेलो बीकानेर यूथ गेम्स 3.0 को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह, 25 जून तक होंगे पंजीकरण

- कम तेल की थाली–स्वस्थ भारत की खुशहाली: महिलाओं ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश..

- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: ओलंपिया हेल्थ क्लब में योग शिविर, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

- Major Alert for Bikaner Rail Passengers: ₹500 Fine for Ticketless Travel and Entering Railway Premises Without Platform Ticket, Indian Railways Implements New Rules

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS









