राज्य के कक्षा 5 और 8 के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 24 मार्च को होगा जारी

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान में प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा-5) एवं प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र (कक्षा-8) परीक्षा 2026 का परिणाम मंगलवार, 24 मार्च को जारी किया जाएगा। परिणाम दोपहर 1 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर से जारी होगा।

प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग (प्रा.शि.) राजस्थान, बीकानेर द्वारा जारी आदेश के अनुसार परिणाम राज्य स्तर पर शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में घोषित किया जाएगा। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि कक्षा-5 की परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा-8 की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में संपन्न हुईं। इन परीक्षाओं में कक्षा-5 के लगभग 13 लाख 68 हजार 947 तथा कक्षा-8 के करीब 12 लाख 86 हजार 220 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
परीक्षा परिणाम विभागीय पोर्टल ‘शाला दर्पण’ और पीएसपी पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा, जहां विद्यार्थी अपना परिणाम देख सकेंगे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!