शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का यज्ञोपवित संस्कार कार्यक्रम पुष्कर में संपन्न, किया गया सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पुष्कर।शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज की ओर से पुष्कर के परिक्रमा मार्ग स्थित निंबार्कपीठ के प्राचीन मंदिर गिरधर गोपाल मंदिर में सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आर के शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में 31 बटुकों को विधिविधान एवं वैदिक परंपराओं के साथ यज्ञोपवित धारण कर ब्रह्मचर्य आश्रम में प्रवेश कराया । कार्यक्रम की शुरूआत पंडित गोपाल कालाा व लखन काला के आचार्यात्व में 11 अन्य विद्वान पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार व पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार बटुकों के मुंडन संस्कार से की गई । इस दौरान बटुकों को गुरू मंत्र भी दिया गया । समारोह में अभिभावकों एवं समाज बंधुओं ने बटुकों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । दो दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत पूर्व संध्या पर आयोजकों की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय प्रमुख शर्मा ट्रांसपोर्ट के सुनील शर्मा थे । कार्यक्रम में शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधु चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेवी आर के शर्मा का मुख्य अतिथ सुनील शर्मा ने माल्यार्पण व साफा पहनाकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में चेन्नई के किशोर कुवेरा, अशोक मथुरिया, सत्यनारायण शर्मा, पाली के राजेश देवेरा, बसंत शर्मा, उगमराज शर्मा, पुणे के कन्हैयालाल, पुष्कर निधि समिति के अध्यक्ष संतोष अबोटी, फलोदी के डा. दिनेश शर्मा, बंगलौर के राजेश शर्मा व चेतन शर्मा, आयोजक राकेश अबोटी, मुकेश मथुरिया, विनोद शर्मा, भंवर लाल, डा. शैलेन्द्र कौशिक, रामा किशन, अजमेर के राजेश शर्मा, सुरेश, दुर्गेश शर्मा सहित प्रदेश के 300 से अधिक उपस्थित थे ।

Categories:
error: Content is protected !!