बीकानेर। भाजपा संभाग कार्यालय में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की उपस्थिति में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न सवाल रखे, जिनका केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने विस्तार से जवाब देते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में कार्यकताओं ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी की जीत पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मेघवाल ने पारंपरिक बंगाली अंदाज में झालमुड़ी बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई तथा सभी को जीत की शुभकामनाएं दीं।मुख्यवक्ता अर्जुनराम मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणाम यह साबित करते हैं कि देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की राजनीति के साथ खड़ी है।मेघवाल ने नारी वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी देने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण को केवल नारों तक सीमित नहीं रखती बल्कि उसे धरातल पर लागू करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों द्वारा नारी वंदन अधिनियम का विरोध किया गया, जो महिलाओं के अधिकारों और उनके राजनीतिक प्रतिनिधित्व के हित में नहीं है। देश की मातृशक्ति अब जागरूक हो चुकी है और वह महिलाओं को सम्मान एवं अवसर देने वाली राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है।उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, जिसने विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन को मजबूती देने का कार्य किया। कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों में पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, चंपालाल गैदर, महावीर सिंह चारण, संपत पारीक, नारायण चोपड़ा, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, ऐडवोकेट कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, सोहन प्रजापत, जिला मंत्री सुनीता हटीला, झमकू देवी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, रामचंद्र सोनी, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सोशल मीडिया संयोजक चंद्रप्रकाश गहलोत, सह संयोजक चंद्रशेखर शर्मा, मंजुषा भास्कर, आईटी सेल संयोजक सुशील आचार्य, कार्यालय मंत्री चोरूलाल सुथार, सह कार्यालय मंत्री रघुवीर प्रजापत, राम कुमार व्यास, प्रवक्ता विनोद धवल, मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, राजाराम सिंगड, सोहन चांवरिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Latest Posts
- BIG INTELLIGENCE CRACKDOWN IN BIKANER: MI, CID, ZONAL INTELLIGENCE & POLICE SEIZE 600 GRAMS OF “WHALE VOMIT” AMBERGRIS WORTH UP TO ₹1 CRORE

- IAS Aparna Gupta Leads Rajasthan’s Water Heritage Revival, Turning Traditional Stepwells and Ponds into a Community-Led Conservation Movement

- India’s Nuclear Policy: Between Security, Status and Strategic Autonomy

- Women of the Future Awards 2026 to Honour Inspiring Women in Bikaner on September 20

- गांधी जयंती पर पत्रकारों, मीडिया एवं डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान, बीकानेर पुलिस के सर्किल ऑफिसर भी होंगे सम्मानित

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


