बीकानेर/देशनोक ।युवा पीढ़ी को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से बचाने के उद्देश्य से क्षेत्र में एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक में “Say No to Drugs” अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य संतोष बाच्छल के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षक मांगी लाल दैया ने गूगल फॉर्म आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र के माध्यम से विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की।शाला में कुल 800 छात्रा नामांकित है ।ऑफलाइन परीक्षा में सुभाष पंवार ..आदि ने सहयोग किया ।इस अभियान की शुरुआत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर के प्राचार्य करनीदान कच्छवाह द्वारा की गई है । इस नवाचार को बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छवाह ने प्रेरक कदम बताते हुए पोस्टर एवं निमंत्रण पत्र के माध्यम से प्रचारित किया। उन्होंने इस पहल को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।डॉ. कच्छवाह ने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म में विद्यार्थियों के लिए 11 प्रश्न निर्धारित किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक सही उत्तर पर 10 अंक मिलेंगे। प्रश्नावली पूर्ण करने के तुरंत बाद विद्यार्थियों को उनके ईमेल पर प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा। यह पहल सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।अभियान को सफल बनाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। साथ ही एनसीसी, एनएसएस एवं विभिन्न संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। स्कूटी और बाइक पर “नशे को ना कहें” के लोगे लगाकर जन-जागरूकता बढ़ाई जाएगी। यह प्रयास युवाओं को सशक्त समाज की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।
Latest Posts
- बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने नव नियुक्त कोट गेट थानाधिकारी श्री मनोज तिवाड़ी का किया अभिनंदन

- लोकभवन में विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित

- सद्भावना संगीत कला केंद्र बीकानेर की ओर से आज दिनांक मोहम्मद रफी की याद में “याद न जाए बीते दिनों की” का आयोजन

- गंगाशहर राजकीय सेटेलाईट अस्पताल में वरिष्ठ नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. संजीव सहगल की सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित

- UNCCD Pre-COP 17 के दौरान “प्रकृति के प्रहरी 2.0” ECO INNOVATION VIDEO COMPETITION ‘ के पोस्टर का भव्य विमोचन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


