
कोटा| वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा सत्र जनवरी 2026 में MSc बॉटनी, केमिस्ट्री,फिजिक्स और जूलॉजी प्रवेश के लिए द्वितीय आवंटन सूची को वेबसाइट पर प्रकाशित कीया जा चुका हैं|निदेशक विज्ञान एवं तकनीकी विद्यापीठ प्रो अनुराधा दुबे ने बताया कि प्रथम आवंटन के पश्चात खाली रही सीटों पर मेरिट से एलॉटमेंट किया गया है |विश्विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक की सहायता से चयनित अभ्यर्थी अपना आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते है|काउंसलिंग के लिए कहां करनी होगी रिपोर्टिंग
दूसरी काउंसलिंग के लिए चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए अपने आवंटित क्षेत्रीय केंद्र (जयपुर,जोधपुर,उदयपुर,
अजमेर,बीकानेर या कोटा)पर सोमवार ,23 मार्च को अनिवार्य रूप से आवश्यक दस्तावजों के साथ उपस्थित होना होगा |रिपोर्टिंग का समय व पता एलॉटमेंट लेटर पर दिया गया हैं|अगर अभ्यर्थी तय समय व स्थान पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ काउंसलिंग के लिए उपस्थित नहीं रहते है तो उनके प्रवेश का दावा समाप्त हो जाएगा |
प्रवेश के लिए कौनसे डॉक्यूमेंट जरूरी
सह समन्वयक डॉ संदीप हुड्डा ने बताया कि मेरिट में आए अभ्यर्थी को काउंसलिंग के दिन पात्रता के लिए अपने सभी मूल दस्तावेजों व स्वः सत्यापित प्रतिलिपि का एक सेट लाना चाहिए| दसवीं, बारहवीं,संबंधित विषय में बी एस सी के सभी वर्षों की अंकतालिकाएं ,मूल निवास,आरक्षण का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र , पहचान पत्र,आवेदन फॉर्म और एलॉटमेंट लेटर लाना जरूरी है| अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए तीन साल से पुराना प्राण पत्र मान्य नहीं होगा|
प्रथम मेरिट की अपवर्ड मूवमेंट का परिणाम भी घोषित किया
विश्विद्यालय द्वारा प्रथम आवंटन के बाद अपनी वरीयता के अनुसार अपवर्ड के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम भी वेबसाइट पर घोषित कर दिया हैं|जिन अभ्यर्थियों को अपवर्ड के बाद नवीन संस्थान आवंटित हुआ है उन्हें वहां रिपोर्ट करने की आवश्यकता नहीं हैं| अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें|








Leave a Reply